{"_id":"6a27cbdbe8e21f558c02ffa0","slug":"rampur-three-people-caught-with-seven-kilograms-of-gold-jewelry-theft-committed-in-telangana-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: सात किलो सोने के जेवरों के साथ तीन लोग पकड़े, नेपाल भागने की फिराक में थे, तेलगांना से की थी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: सात किलो सोने के जेवरों के साथ तीन लोग पकड़े, नेपाल भागने की फिराक में थे, तेलगांना से की थी चोरी
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: Vimal Sharma
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:46 PM IST
विज्ञापन
सार
बिलासपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान तेलंगाना से चोरी किया गया करीब सात किलो सोने और चांदी के गहने बरामद किए है। नेपाली मूल के पति-पत्नी और उनकी साली को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी के जेवरात नेपाल ले जाने की फिराक में थे।
रामपुर पुलिस ने बरामद किए गहने
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बिलासपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन लोगों को करीब सात किलो सोना, एक किलो चांदी पकड़ी है। आरोपियों ने तेलंगाना से सोने की चोरी की थी और नेपाल लेकर जा रहे थे। पुलिस ने नेपाली मूल के पति, पत्नी और साली को गिरफ्तार किया है।
तेलंगाना पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तेलंगाना से चोरी किया सोना और चांदी लेकर तीन लोग नेपाल भागने की फिराक में हैं। तेलंगाना पुलिस ने आरोपियों की मोबाइल लोकेशन भी उपलब्ध कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस आधार पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने एक बस को चेकिंग के लिए रोका। चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों से सात किलोग्राम सोना और एक किलोग्राम चांदी बरामद की है।
एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी कमल शाही, उसकी पत्नी विमला शाही और साली कल्पना शाही तेलंगाना में एक व्यापारी के वहां काम करते थे। उन्होंने वहां से सोना चुराया था।
पुलिस ने इनपुट के आधार पर तीनों को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। तीनों नेपाल रहने वाले हैं। तेलंगाना पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।