{"_id":"69b1c735958355b1ca06c781","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-an-electric-polehe-had-married-26-days-ago-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-852033-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: वेलेंटाइन वीक में हुई शादी, 26 दिन बाद रात को पत्नी से फोन पर बहस, पेंट-शर्ट का फंदा बनाकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: वेलेंटाइन वीक में हुई शादी, 26 दिन बाद रात को पत्नी से फोन पर बहस, पेंट-शर्ट का फंदा बनाकर युवक ने दी जान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
सार
युवक ने शादी के 26 दिन बाद पेंट-शर्ट का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। उसके साथियों ने बताया कि युवक की पत्नी से फोन पर बहस हुई थी।
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शादी करके काम पर लौटे युवक का शव मंगलवार की रात को नया मुरादाबाद में बिजली के पोल पर लटका मिला। छब्बीस दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी और बीते दिन ही वह काम पर वापस आया था। साथी मजदूरों ने बताया कि रात को उसकी पत्नी का फोन आया था। दोनों के बीच काफी देर तक बहस भी हुई।
Trending Videos
बाद में रात को करीब 11 बजे वह कमरे से निकल गया और पेंट-शर्ट का फंदा बनाकर पास में खड़े बिजली के पोल पर झूल गया। मजदूरों की सूचना पर ठेकेदार ने पुलिस को सूचना दी। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि फंदे पर लटक कर जान देने वाला युवक जितेंद्र सिंह (25) बरेली के हाफिगंज थाना क्षेत्र के कासरानपुर गांव रहने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मझोला क्षेत्र के नया मुरादाबाद सेक्टर 15 में एमडीए आवासों का निर्माण कराया जा रहा है। बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के करमपुर ठाकुरान निवासी ठेकेदार ज्योति सिंह निर्माण कार्य करा रहे हैं। जितेंद्र सिंह भी यहीं रहकर मजदूरी का काम कर रहा था।
लेकिन फरवरी में वह काम छोड़ कर शादी करने चला गया था। 12 फरवरी को जितेंद्र की शादी हुई थी। शादी के बाद मंगलवार को वह पहली बार काम पर लौटा था। अन्य मजदूरों और राजमिस्त्री ने पुलिस को बताया कि रात करीब 11 बजे फोन पर जितेंद्र और उसकी पत्नी की फोन पर बहस चल रही थी।
वह तेज आवाज में बात करते हुए कमरे से बाहर निकल गया और कुछ ही दूरी पर अपनी पेंट और शर्ट को फंदा बनाकर बिजली के खंभे से लटक गया। काफी देर बाद भी वह वापस नहीं आया तो उसके साथी मजदूर उसे ढूंढने के लिए कमरे से बाहर आ गए।
उन्होंने देखा कि उसका शव फंदे पर लटका हुआ था। उन्होंने शव फंदे से नीचे उतार लिया। सूचना मिलने पर मझोला थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और फोरेंसिक टीम बुला ली।
सूचना मिलने पर उसके पिता चंद्रपाल सिंह और अन्य परिजन भी आ गए और पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर चले गए। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।