{"_id":"6a28052722cce15237058214","slug":"muzaffarnagar-youth-caught-taking-police-recruitment-exam-in-another-person-s-name-2026-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: पुलिस भर्ती परीक्षा में दूसरे के नाम पर पेपर देता युवक पकड़ा, गैंग होने का अंदेशा, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: पुलिस भर्ती परीक्षा में दूसरे के नाम पर पेपर देता युवक पकड़ा, गैंग होने का अंदेशा, जांच शुरू
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 09 Jun 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
सार
जिले के डीएवी इंटर कॉलेज में बुलंदशहर के गजेंद्र नाम के युवक को पकड़ा गया। वह किसी और व्यक्ति की ओर से परीक्षा दे रहा था। शिक्षकों ने शक होने पर पुलिस को बुलाया तो मामला खुलासा। फिलहाल जांच की जा रही है।
जिले के केंद्रों पर सघन चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आर्य समाज रोड स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में चल रही पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। परीक्षा में नकल रोकने के कड़े इंतजामों के बावजूद एक युवक दूसरे व्यक्ति के नाम से परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। पुलिस आरोपी को थाने ले गई है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है।
यह घटना तब प्रकाश में आई, जब मंगलवार को पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा की पहली पाली में बुलंदशहर निवासी गजेंद्र परीक्षा दे रहा था। ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ। जब उससे पूछताछ की गई, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिससे शिक्षकों को उसके फर्जीवाड़े का अंदेशा हुआ। इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी गजेंद्र को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिलहाल, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या इस परीक्षा में और भी ऐसे मामले सामने आए हैं या यह किसी बड़े नकल गिरोह का हिस्सा है। परीक्षा के नोडल अधिकारी, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और जल्द ही इस मामले में और खुलासे होने की उम्मीद है।
17 केंद्रों पर चल रही परीक्षा
मुजफ्फरनगर शहर में कुल 17 केंद्रों पर पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। इस तरह की घटना ने परीक्षा की शुचिता पर सवाल उठाए हैं और प्रशासनिक तैयारियों की भी समीक्षा की मांग की है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी युवक को दूसरे व्यक्ति के नाम पर परीक्षा देने के लिए किसने प्रेरित किया और इसके पीछे क्या मंशा थी।

सहायक पुलिस अधीक्षक ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
इससे पहले सुबह के समय परीक्षा केंद्रों पर सघन चेकिंग के बाद प्रवेश दिया गया। सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के. मिश्रा ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता और प्रश्नपत्रों की सुरक्षा का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। नकल या अनियमितता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिसकर्मियों को परीक्षा केंद्रों के आसपास सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा। परीक्षा आठ, नौ और दस जून को दो पालियों में आयोजित की जा रही है।
ये भी देखें...
Muzaffarnagar: यूरिया की कालाबाजारी पर कसा शिकंजा, चार दुकानों के लाइसेंस निरस्त, एक का निलंबित