सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh News: Horrific accident in Pratapgarh, truck crushed three students

Pratapgarh News : प्रतापगढ़ में भीषण हादसा, ट्रक ने तीन छात्रों को रौंदा, दो की मौत, एक की हालत नाजुक

संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 Mar 2026 02:32 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रतापगढ़-रायबरेली बॉर्डर पर करहिया टोल प्लाजा के पास हुए भीषण हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेजा गया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने रायबरेली-प्रतापगढ़ मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया है। 

Pratapgarh News: Horrific accident in Pratapgarh, truck crushed three students
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

प्रतापगढ़-रायबरेली बॉर्डर पर करहिया टोल प्लाजा के पास हुए भीषण हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेजा गया है। कंप्यूटर की क्लास करने के बाद घर लौट रहे दो छात्रों और एक छात्रा को ट्रक ने रौंद दिया। घटना बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10.30 बजे हुई। हादसे में मोहम्मद आलम (20) पुत्र अशरफ निवासी रहुआ लालगंज थाना उदयपुर और महफूज खान (20) पुत्र मोहम्मद खान निवासी पुरे खुदा बख्श थाना उदयपुर की मौके पर ही मौत हो गई।

Trending Videos


तीसरी छात्रा साक्षी गिरी (20) पुत्री शिवकांत निवासी मटियारी आगई थाना लालगंज का पैर कट गया। उसको उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेजा गया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इससे आवागमन रुक गया। दोपहर करीब दो बजे तक अधिकारी लोगों को समझाने में लगे रहे लेकिन परिजन मानने के लिए तैयार नहीं थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed