सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Drinking water crisis in six thousand houses, 30 thousand people struggling with thirst

Saharanpur News: छह हजार घरों में पेयजल संकट, प्यास से जूझ रहे 30 हजार लोग

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in six thousand houses, 30 thousand people struggling with thirst
पेयजल आपूर्ति के लिए जल निगम द्वारा बनाया गया ओवरहेड टैंक
विज्ञापन
- शुल्क जमा कराने के बावजूद नलकूपों पर बिजली कनेक्शन न होने से बनी स्थिति

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। महानगर की करीब 30 हजार की आबादी एक महकमे की लापरवाही के कारण प्यास से जूझ रही है। जल निगम के आठ नलकूप तैयार हैं। कनेक्शन के लिए विद्युत निगम में शुल्क भी जमा है, लेकिन अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं मिला। इसकी वजह से छह हजार घरों में पेयजल संकट बना हुआ है, जहां पर करीब 30 हजार की आबादी बसी हुई है।
जल निगम द्वारा महानगर की बाहरी कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाने के साथ ही ओवरहेड टैंक और नलकूपों का निर्माण कराया गया। नलकूपों पर सभी उपकरण लगे हैं और केवल बिजली कनेक्शन होना है। नागरिकों को गर्मी से पहले पेयजल मिले। इसके लिए जल निगम अधिकारियों ने सभी नलकूपों पर बिजली कनेक्शन के लिए विद्युत निगम में आवेदन किया। इसके लिए निर्धारित शुल्क भी जमा कराया, लेकिन एक साल बाद भी ज्यादातर नलकूपों पर बिजली कनेक्शन नहीं हो सके हैं। ऐसे में नलकूपों के हलक सूखे हैं। नलकूपों से जुड़े करीब छह हजार घरों तक पेयजल नहीं पहुंचा है। इससे संबंधित घरों की करीब 30 हजार आबादी पानी के लिए तरस रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- इन नलकूपों पर होने हैं बिजली कनेक्शन
नलकूप का स्थल-------नलकूप संख्या---घरेलू कनेक्शन
हलालपुर (वार्ड-6)------02-----------1,300
नेहा गार्डन (वार्ड-33)----03-----------1,200
सनसिटी (वार्ड-2)-------02-----------800
प्रीत विहार (वार्ड-13)-----02-----------550
महादेव कॉलोनी (वार्ड-4)--02-----------150
-- इन जगहों के लिए नहीं मिला बजट
वार्ड पांच में दो और वार्ड 67 में एक नलकूप स्थापित किया गया है। यहां भी बिजली कनेक्शन होना है, लेकिन उसके लिए अभी तक शासन से पैसा नहीं आया है। ऐसे में यहां की भी करीब दो हजार आबादी को पानी की दरकार है।
विज्ञापन

-- पार्षदों की बात
-वार्ड दो के पार्षद सुनील कुमार ने बताया कि उन्होंने भागदौड़ कर जल निगम से काम कराया है, लेकिन बिजली कनेक्शन न होने की वजह से लोगों को अभी तक पानी नहीं मिल सका है।
- वार्ड चार के पार्षद अनिल कुमार का कहना है कि कनेक्शन तो हो चुका है, लेकिन ट्रांसफार्मर खराब है। इसकी वजह से नलकूप नहीं चल पा रहा है, जिस कारण लोगों को आपूर्ति नहीं हो रही है।
-- जल निगम पाइपलाइन बिछाने के साथ ही ओवरहैड टैंक और नलकूपों का निर्माण करा चुका है। छह महीने से अधिक समय से बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया हुआ है, लेकिन ज्यादातर जगहों पर अभी तक कनेक्शन नहीं हुए हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। - रुचिन यादव, अधिशासी अभियंता, जल निगम।

पेयजल आपूर्ति के लिए जल निगम द्वारा बनाया गया ओवरहेड टैंक

पेयजल आपूर्ति के लिए जल निगम द्वारा बनाया गया ओवरहेड टैंक

पेयजल आपूर्ति के लिए जल निगम द्वारा बनाया गया ओवरहेड टैंक

पेयजल आपूर्ति के लिए जल निगम द्वारा बनाया गया ओवरहेड टैंक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed