{"_id":"6a2718ffaf5c1b35c4010e05","slug":"factionalism-deepens-in-iia-chapter-chairman-removed-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-177115-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आईआईए में गहराई गुटबाजी, हटाए गए चैप्टर चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आईआईए में गहराई गुटबाजी, हटाए गए चैप्टर चेयरमैन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन में समय से पहले हटाए गए चैप्टर चेयरमैन
- चैप्टर चेयरमैन पर आरोप, कोर कमेटी को सूचना दिए बिना बुलाई थी मीटिंग
- लखनऊ तक गूंजा मामला, राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति के बाद चैप्टर चेयरमैन को हटाया
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के सहारनपुर चैप्टर में लंबे समय से चल रहा आंतरिक विवाद आखिरकार नेतृत्व परिवर्तन तक पहुंच गया। संगठन के चैप्टर चेयरमैन गौरव चोपड़ा को उनका कार्यकाल पूरा होने से पहले ही पद से हटा दिया गया है। उनका कार्यकाल 30 जून को समाप्त होना था, लेकिन संगठन के भीतर बढ़ते मतभेद और कार्यशैली को लेकर उठे सवालों के बाद यह फैसला लिया गया।
दरअसल, 15 मई को दिल्ली रोड स्थित एक होटल में चैप्टर चेयरमैन गौरव चोपड़ा ने कुछ सदस्यों की बैठक बुलाई थी। आरोप है कि इस बैठक की सूचना कोर कमेटी के प्रमुख पदाधिकारियों को नहीं दी गई। जब महासचिव कुशल शर्मा, उपाध्यक्ष परमिंद्र सिंह और कोषाध्यक्ष सुरेंद्र मोहन कालरा को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने आपत्ति जताई और पूछा कि संगठन की महत्वपूर्ण बैठक से उन्हें क्यों दूर रखा गया। इसी मुद्दे को लेकर चेयरमैन और अन्य पदाधिकारियों के बीच विवाद बढ़ गया। महासचिव, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष ने वाइस चेयरमैन रामजी सुनेजा, प्रमोद मिगलानी और आरके धवन को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए कहा कि वे मौजूदा परिस्थितियों में चेयरमैन के साथ काम करने में असमर्थ हैं और अपने पद छोड़ने को तैयार हैं। विवाद के बीच 19 मई को कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई। मामला स्थानीय स्तर से निकलकर लखनऊ स्थित आईआईए के प्रदेश नेतृत्व तक पहुंच गया। पूरे मामले की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल को दी गई। प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व स्तर पर विचार-विमर्श के बाद चैप्टर चेयरमैन से इस्तीफा ले लिया गया।
इन्हें दी गई जिम्मेदारी, जुलाई में होंगे चुनाव
चेयरमैन को हटाए जाने के बाद संगठन की जिम्मेदारी अंतरिम व्यवस्था के तहत कार्यकारी चैप्टर चेयरमैन को सौंप दी गई है। प्रमोद सड़ाना, कुशल शर्मा, सुरेंद्र कालरा और परमिंद्र सिंह को संगठन के संचालन की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि आगामी चुनाव तक संगठन की गतिविधियां प्रभावित न हों। जुलाई के पहले सप्ताह में चैप्टर के चुनाव कराने की तैयारी है। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद नए चैप्टर चेयरमैन का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन
संगठन की नीतियों और निर्देशों का पालन न करने की वजह से चैप्टर चेयरमैन को पद से हटाया गया है। जल्दी ही चुनाव होंगे, जिसके बाद नए चेयरमैन को चुन लिया जाएगा।
- रामजी सुनेजा, वाइस चेयरमैन