{"_id":"692dffa1ac3c7fc2de0596c2","slug":"we-have-to-live-in-the-country-as-surdas-and-kabirdas-not-babar-and-akbar-rambhadracharya-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-129644-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में बाबर, अकबर नहीं, सूरदास और कबीरदास बनकर रहना है : रामभद्राचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में बाबर, अकबर नहीं, सूरदास और कबीरदास बनकर रहना है : रामभद्राचार्य
विज्ञापन
संभल में रामभद्राचार्य महाराज। संवाद
विज्ञापन
संभल। देश में अकबर, बाबर बनकर नहीं, बल्कि सूरदास, कबीरदास बनकर रहना है। भारत माता का अपमान अब देश नहीं सहेगा और जो इसका अपमान कर रहे हैं, उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। यह कहना है तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य का।
ऐंचोड़ा कंबोह में आयोजित श्री कल्कि महोत्सव में श्री कल्कि कथा जगद्गुरु रामभद्राचार्य द्वारा की जा रही है। कथा के शुभारंभ से पहले जगतगुरु ने प्रेसवार्ता की। इसमें कहा कि भारत माता को डायन कहने वालाें काे ताे हम सहन नहीं करेंगे। अकबर बनकर या बाबर बनकर तो कोई यहां नहीं रह सकता। यहां रहना है तो स्वामी तुलसीदास, सूरदास या कबीरदास बन कर रहो। भारत में रहने वाले सभी लाेगाें काे वंदे मातरम गायन करना चाहिए और गाय काे माता मानकर पूजा करनी चाहिए।
कल्कि कथा के संदेश के सवाल पर जगदगुरु ने कहा यही संदेश रहेगा स्वयं जीओ, साथ रहो और दूसरे को जीने दो। बोले कि हम कब बुरा कर रहे हैं। भारत माता को माता कहो, गंगा माता को माता कहो और गऊ को माता कहो। यदि इसके अलग हटकर भारत माता को डायन कहोगे तो हम सहन नहीं करेंगे।
00000
वंदे मातरम न कहने वाले पाकिस्तान चले जाएं
जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने वंदे मातरम न कहने वालाें पर भी हमला बोला। कहा कि वंदे मातरम न कहने वालाें काे पाकिस्तान चले जाना चाहिए। पत्नी की अंग्रेजी व्याख्या पर बाेले कि मैंने जो कहा शास्त्र सम्मत कहा है। यह अंग्रेजों से पूछो कि तुमने ऐसी व्याख्या क्यों लिखी?। पत्नी ही मुख्य है, हम भारत की बात करें ताे भारत में न बीवी स्वीकृत है और न ही वाइफ की स्वीकृति। यहां तो पत्नी होती है, जो पति को पतन से बचाती है।
Trending Videos