सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman dies after being hit by a carriage, sparking outcry in her home – accident occurred while returning home

UP: बग्घी की टक्कर से महिला की मौत, घर में मची चीख-पुकार- खेत से घर वापस आते समय हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर Published by: Rohit Singh Updated Thu, 12 Mar 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
सार

कतवारी देवी 55 वर्ष पत्नी रामरूप बुधवार शाम करीब 6 बजे खेत से अपने घर वापस आ रही थीं। उसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही घोड़ा बग्घी से ठोकर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल आए। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। 

Woman dies after being hit by a carriage, sparking outcry in her home – accident occurred while returning home
मृतक महिला की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

दुधारा थाना क्षेत्र के मठियापार गांव में बुधवार की शाम बग्घी की ठोकर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। जहां पर चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके साथ की कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार ग्राम मठियापार गांव निवासी कतवारी देवी 55 वर्ष पत्नी रामरूप बुधवार शाम करीब 6 बजे खेत से अपने घर वापस आ रही थीं। उसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही घोड़ा बग्घी से ठोकर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल आए। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस टीम जिला अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में भेजवा दिया।

मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम
जिला अस्पताल में महिला को मृत घोषित किए जाने की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार कतवारी देवी के दो लड़की अंजनी, रंजनी तथा दो लड़के सर्बजीत, अजीत हैं। दोनों बेटियों तथा एक लड़के की शादी हो गई है। केवल छोटे लड़के अजीत की शादी नहीं हुई है।

महिला के पति रामरूप तथा छोटे लड़के अजीत बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। बड़ा लड़का सर्बजीत घर पर रहता है। घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि मठियापार गांव निवासी बालकिशुन अपने खेत में काट कर रखा हुआ सरसों लाने गया था।

वह बग्घी खड़ा कर सरसों बटोर रहा था कि अचानक घोड़ा बिदक कर तेज रफ्तार से भागने लगा, जिसकी चपेट में आई कतवारी देवी घायल हो गईं। उनके सिर तथा आंखों में गम्भीर चोटें आई। वहीं, कतवारी के घर जुटे कुछ रिस्तेदारों ने बताया कि बग्घी पर सरसों लदा हुआ था। उसकी ठोकर से वह घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed