सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   350 Poles Toppled in Fierce Storm... Power Supply Disrupted as Lines Sustain Damage

Shahjahanpur News: तेज आंधी में 350 खंभे गिरे...लाइनें क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बेपटरी

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
350 Poles Toppled in Fierce Storm... Power Supply Disrupted as Lines Sustain Damage
कुर्रिया कलां में सड़क पर टूटे पड़े बिजली के खंभे। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आंधी और बारिश के कारण जिले की बिजली आपूर्ति सोमवार रात बेपटरी हो गई। लाइनों पर पेड़ गिरने व तेज हवा के झोंकों से जिले में बिजली के करीब 350 खंभे क्षतिग्रस्त हो गए तो पांच सौ इंसुलेटर फट गए। आंधी थमने के बाद बिजली ठप होने से कई इलाकों में लोगों की पूरी रात हाथ से पंखा डुलाते गुजरी। सुबह शहर के कुछ इलाकों की आपूर्ति बहाल कर दी गई लेकिन ग्रामीण इलाकों में संकट बरकरार रहा।

सोमवार रात 10:40 बजे आंधी आने के बाद 220 केवीए पैना से सारे उपकेंद्रों की आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके चलते पूरे शहर में ब्लैकआउट हो गया। तेज आंधी के कारण निगोही रोड, बहादुरगंज, गोविंदगंज, हथौड़ा, रोजा, सिटी पार्क समेत ग्रामीण इलाकों के उपकेंद्रों की आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी के दौरान तमाम स्थानों पर बिजली की लाइनों पर भारी-भरकम पेड़ गिर गए। तेज हवा से बिजली के खंभे, इंसुलेटर, क्रॉस आर्म आदि टूट गए। रोजा में हाईवे पर पेड़ गिरने पर यातायात रोक दिया गया। रोजा में मंडी, मिश्रीपुर बैंक ऑफ बड़ौदा, हांडा कॉलोनी, रेलवे मैदान समेत अन्य स्थानों पर पेड़ गिरने से खंभे, क्रॉस आर्म व तार टूट गए।
विज्ञापन
Trending Videos

निगोही रोड उपकेंद्र की लाइन पर पुवायां रोड, रोडवेज बस स्टैंड आदि पर तमाम फाॅल्ट आए। बिजली जाने से लोगों का गर्मी में हाल बेहाल हो गया। बिजली नहीं आने से इंवर्टर भी डाउन हो गए। लोगों ने छतों पर जाकर सोने का प्रयास किया तो वहां मच्छरों ने परेशान कर दिया।
दूसरी ओर इंजीनियरों की टीम ने आपूर्ति को बहाल करने का प्रयास शुरू किए। सुबह करीब चार बजे निगोही रोड उपकेंद्र के कई फीडर, गोविंदगंज, हथौड़ा उपकेंद्र समेत कई इलाकों की बिजली बहाल कर दी गई। जहां की लाइन में रात फॉल्ट नहीं हुए वहां इंटरकनेक्ट सिस्टम से दूसरे उपकेंद्रों से जोड़कर आपूर्ति दी गई।
--
आंधी में सड़कों पर गिरे पेड़, आपूर्ति व यातायात भी बाधित
ग्रामीण इलाकों में आंधी से पेड़ गिरने से बिजली और यातायात बाधित हो गया। तेज आंधी के दौरान खुदागंज के गांवों में आपूर्ति बाधित हो गई। एक्सईएन सतीश चंद्र ने बताया कि 35 किलोमीटर लंबी लाइन क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति बंद हो गई। कांट में औदापुर, दिलावरपुर, रावतपुर, पड़री लाल, गुरथना समेत 30 गांवों व अन्य स्थानों की बिजली प्रभावित रही। यहां 20 घंटे से लोगों को बिजली नहीं मिल पाई। कुर्रियाकलां में आंधी से कई जगह पेड़ गिरने से सड़क यातायात भी बाधित रहा। ट्रांसमिशन की ओर से लगा बिजली का टावर भी गिर गया। खंभे टूटने से चौहनापुर उपकेंद्र से जुड़े तीनों फीडर के कई गांवों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। सेहरामऊ दक्षिणी में हाईवे पर खड़े तमाम पेड़ जड़ से उखड़ गए। आंधी में खंभे टूटने से करीब डेढ़ सौ गांवों को बिजली आपूर्ति बंद हो गई। जेई अरविंद कुमार के अनुसार, बुधवार की शाम तक आपूर्ति बहाल हो सकती है।
--
शहर के सभी उपकेंद्रों की आपूर्ति सुबह बहाल कर दी गई थी। देहात के कुछ उपकेंद्रों पर कार्य चल रहा है। आंधी से करीब साढ़े तीन सौ खंभे गिरे या क्षतिग्रस्त हुए हैं।
-आरपी सिंह, प्रभारी अधीक्षण अभियंता

कुर्रिया कलां में सड़क पर टूटे पड़े बिजली के खंभे। संवाद

कुर्रिया कलां में सड़क पर टूटे पड़े बिजली के खंभे। संवाद

कुर्रिया कलां में सड़क पर टूटे पड़े बिजली के खंभे। संवाद

कुर्रिया कलां में सड़क पर टूटे पड़े बिजली के खंभे। संवाद

कुर्रिया कलां में सड़क पर टूटे पड़े बिजली के खंभे। संवाद

कुर्रिया कलां में सड़क पर टूटे पड़े बिजली के खंभे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed