सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   An organization has been selected to prepare an estimate for the beautification of GIC.

Shahjahanpur News: जीआईसी के सुंदरीकरण को एस्टीमेट तैयार करने के लिए संस्था चयनित

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
An organization has been selected to prepare an estimate for the beautification of GIC.
राजकीय इंटर कॉलेज का मुख्य गेट। संवाद
विज्ञापन
सहकारिता मंत्री के प्रयास से सीएसआर फंड से स्वीकृत हुई है धनराशि
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज के सुंदरीकरण के कार्य के लिए एस्टीमेंट तैयार के लिए कार्यदायी संस्था नियुक्त कर दी गई है। पैक्सफेड संस्था कार्य का आकलन कर एस्टीमेट तैयार कर विभाग को उपलब्ध कराएगी। उसके बाद बजट जारी कर कार्य शुरू कराया जाएगा।
राजकीय इंटर कॉलेज की दशा को सुधारने के लिए लंबे समय से प्रयास चल रहे थे। पहले स्मार्ट सिटी योजना के तहत प्रस्ताव भेजा गया था। यह शासन स्तर से निरस्त कर दिया गया। इसके बाद सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने संज्ञान लिया। वह इसी कॉलेज से पूर्व में शिक्षा ग्रहण कर चुके हैं। उनके प्रयास से जीर्णोद्धार के लिए उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम ने सीएसआर फंड से दो करोड़ 92 लाख 99 हजार रुपये स्वीकृत किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बजट से कॉलेज का अलग गेट, सड़कें, टाइल्स आदि लगाने का कार्य होगा। स्वीकृति मिलने के बाद कार्य एस्टीमेट के लिए पैक्सफेड संस्था को नामित कर दिया गया है। संस्था अपना कार्य पूर्ण करने के बाद रिपोर्ट देगी। जिसके बाद कार्य शुरू होगा। जीआईसी के प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने बताया कि संस्था की रिपोर्ट के बाद कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed