सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bullion trader dies after car collides with truck

Shahjahanpur News: ट्रक से टकराई कार, सराफा व्यापारी की मौत

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Bullion trader dies after car collides with truck
दीपक मिश्रा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : credit
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान में काम को देखकर घर लौट रहे थे दीपक
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। हरदोई जिले के थाना शाहबाद क्षेत्र के मोहल्ला पटकना निवासी कार सवार सराफा व्यापारी 45 वर्षीय दीपक मिश्रा बुधवार रात आरसी मिशन क्षेत्र में रिलायंस गेट के पास ट्रक की टक्कर लगने से घायल हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई।

फर्रुखाबाद निवासी मृतक के साले अंशुल ने बताया कि बहनोई दीपक मिश्रा सराफा व्यापारी व आढ़ती थे। बहनोई ने शाहजहांपुर जिले की चौक कोतवाली क्षेत्र में बरेली मोड़ स्थित एक जमीन खरीदी थी। वहां मकान का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर बहनोई निर्माण कार्य देखने के लिए कार से अकेले ही शाहजहांपुर आए थे। रात को वापसी के दौरान जैसे ही वह रिलायंस गेट के पास पहुंचे। तभी ट्रक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजरे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बहनोई को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।
पुलिस ने कार के नंबर को ट्रेस कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि मृतक की पत्नी वर्षा, बेटे अर्नव व बेटी आध्या गुमसुम हो गए हैं। हादसे के बाद ट्रक का चालक भाग गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी कैलाशचंद्र ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम करा दिया गया है। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
------------------------------
फोटो= 37

बेटी के जन्म के आठ घंटे बाद पिता की हादसे में मौत
शाहजहांपुर। मदनापुर के बिनौरा गांव निवासी बाइक सवार 30 वर्षीय अमरपाल की बुधवार रात रजपुरा चौराहे पर डीसीएम की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसे से आठ घंटे पूर्व ही मृतक की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था।
मृतक के चचेरे भाई रामप्रवेश ने बताया कि अमरपाल मीरानपुर कटरा निवासी एक ठेकेदार के अधीन बिजनौर में काम कर रहे थे। बुधवार सुबह करीब 11 बजे अमरपाल की पत्नी संतरा देवी को प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने अमरपाल को सूचना देते हुए उनकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद अमरपाल छुट्टी लेकर बिजनौर से बस से मीरानपुर कटरा आए।
बस से उतरने के बाद अमरपाल ठेकेदार के घर गए और उनकी बाइक लेकर अपने घर के लिए चल दिए। इस बीच दोपहर करीब ढाई-तीन बजे उनकी पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया। बेटी के जन्म पर परिजन खुश हो उठे। इसी बीच रात करीब 11 बजे रजपुरा चौराहे पर काल बनकर आई डीसीएम ने सारी खुशियां छीन ली।

अमरपाल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। माता रामलड़ैती व पिता दाताराम का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। परिजनों ने बताया कि अभी एक साल पूर्व ही मृतक के भाई अशोक की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। हादसे ने संतरा देवी का सुहाग उजाड़ दिया। मदनापुर थाना प्रभारी विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम भिजवा दिया है। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
--------------
फोटो: 17, 18

तीन वाहन टकराए, किशोर की मौत, दो दोस्तों समेत तीन घायल

शाहजहांपुर। अल्हागंज थाना क्षेत्र में रामपालपुर गांव के मोड़ के पास बुधवार रात करीब 11 बजे तीन वाहन टकरा गए। हादसे में बाइक सवार चंपतपुर गांव निवासी 16 वर्षीय शिवा की माैत हो गई। उनके दो दोस्त व ई-रिक्शा चालक घायल हो गए।
मृतक के पिता प्रेमपाल ने बताया कि बुधवार की रात बेटा शिवा नुमाइश देखकर घर आया था। तभी बेटे को उसके किसी दाेस्त ने फोनकर हुल्लापुर चौराहा के पास बुलाया। इसके बाद शिवा ने मेहमानी में आए अपने फूफा की बाइक ली और गांव निवासी दोस्त अमित व विनय के साथ चला गया।
वापसी में आते समय तीन वाहन टकरा गए। हादसे में बेटे शिवा की मौत हो गई। उसके दोनों दोस्त घायल हो गए। साथ ही ई-रिक्शा चालक गांव जेरा रहीमपुर निवासी कुलदीप घायल हो गया। बताया कि दुर्घटना में पहले ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर आगे चल रहे ई-रिक्शा को लगी, फिर ई-रिक्शा की टक्कर बाइक को लगी।
परिजनों ने बताया कि शिवा तीन भाइयों में बड़ा था। पिता प्रेमपाल, मां पूनम, बेटे संजू व अंजू का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। अल्हागंज थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
--------------------------------------------
सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी जिले के थाना पसगवां थाना क्षेत्र के गोना गांव निवासी 25 वर्षीय पंकज कुमार की राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई महेंद्र कुमार ने बताया कि भाई पंकज बुधवार को मोहम्मदी बाजार से चप्पल खरीदने के बाद बाइक से घर आ रहे थे। मोहम्मदी रोड पर मछेसा गांव स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। तभी किसी वाहन की टक्कर लगने से भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से भाई को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां देर रात भाई ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वह तीन भाइयों में छोटा था। संवाद

दीपक मिश्रा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

दीपक मिश्रा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : credit

दीपक मिश्रा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

दीपक मिश्रा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : credit

दीपक मिश्रा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

दीपक मिश्रा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : credit

दीपक मिश्रा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

दीपक मिश्रा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed