पुवायां। साठा धान की रोपाई पर रोक के बावजूद कुछ किसान मनमानी पर उतारू हैं। एसडीएम पहले ही तीन किसानों को साठा धान की पौध नष्ट करने का नोटिस दे चुके हैं। शुक्रवार को बंडा क्षेत्र में फिर एक किसान के साठा धान की रोपाई करने पर एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।
भू-गर्भ जलस्तर के लगातार गिरने पर प्रशासन ने दो वर्ष से जिले में साठा धान लगाने पर रोक लगा रखी है। गत वर्ष जिले में कहीं भी साठा धान नहीं लगाया था। इसके स्थान पर मक्का, खरबूजा, खीरा आदि फसलें उगाईं। इस बार भी प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कोई भी किसान साठा धान नहीं रोपेगा। यदि ऐसा किया तो कार्रवाई होगी। फिर भी कुछ किसानों ने साठा धान की पौध डाल दी है और कुछ ने तो इसकी रोपाई भी शुरू कर दी है।
एसडीएम ने लेखपालों की रिपोर्ट के आधार पर तीन किसानों को नोटिस जारी करा तीन दिन में पौध नष्ट करने के निर्देश दिए थे। पौध नष्ट न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। शुक्रवार को बंडा के गांव पड़री किशनपुर निवासी एक किसान ने गांव कुंडरा के पास अपने खेत में साठा धान की रोपाई शुरू करा दी। लोगों ने इसकी शिकायत एसडीएम से की। एसडीएम ने बंडा पुलिस को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस मौके पर पहुंची और साठा धान की रोपाई बंद कराने के साथ ही किसान को हिरासत में ले लिया।
बंडा में एक किसान को पुलिस ने साठा धान की पौध डालने और धान की रोपाई के आरोप में पकड़ा है। जिला कृषि अधिकारी को अवगत करा दिया है। जिला कृषि अधिकारी मामले में प्रभावी कार्रवाई कराएंगे। -सुशांत श्रीवास्तव, एसडीएम पुवायां