सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Discussion Held with Governor on Educational Quality and the New Education Policy

Shahjahanpur News: राज्यपाल से शैक्षिक गुणवत्ता व नई शिक्षा नीति पर हुई चर्चा

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Discussion Held with Governor on Educational Quality and the New Education Policy
लखनऊ में राज्यपाल से मुलाकात करते कुलपति। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने कुलाधिपति व प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान शैक्षिक गुणवत्ता व नई शिक्षा नीति पर चर्चा हुई।

कुलपति ने बताया कि राज्यपाल से नवस्थापित विश्वविद्यालय की कार्ययोजना, शैक्षिक गुणवत्ता, नई शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन व छात्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। कुलपति ने कुलाधिपति को विश्वविद्यालय की वर्तमान प्रगति व आगामी योजनाओं से अवगत कराया। यह संकल्प लिया कि स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय को नई शिक्षा नीति के अनुरूप आधुनिक, नवाचारोन्मुख व छात्र-केंद्रित शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगामी शैक्षिक सत्र 2026-27 से विश्वविद्यालय पूर्ण गति के साथ कार्य करना प्रारंभ कर देगा। प्रवेश, शिक्षण, परीक्षा व प्रशासनिक व्यवस्थाओं समेत सभी कार्य सुव्यवस्थित ढंग से संचालित होने लगेंगे। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय को गुणवत्तापरक शिक्षा, अनुसंधान, कौशल विकास व भारतीय ज्ञान परंपरा के समन्वय के साथ आगे बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए छात्रहित एवं शैक्षिक उत्कृष्टता को सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में रखने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

--
27 मई को खुलेगी यूनिवर्सिटी व महाविद्यालय
बकरीद पर घोषित सार्वजनिक अवकाश को निरस्त कर उसके स्थान पर 28 मई को अवकाश घोषित किया है। कुलपति ने बताया कि 27 मई को विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालय खुले रहेंगे। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली से पूर्व निर्धारित परीक्षाएं विश्वविद्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार यथावत संपन्न होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed