सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hoardings labeling the SP President as anti-women were put up, sparking outrage among party members.

Shahjahanpur News: सपा अध्यक्ष को महिला विरोधी बताते हुए होर्डिंग लगाए, सपाई भड़के

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Hoardings labeling the SP President as anti-women were put up, sparking outrage among party members.
शाहजहांपुर में प्रदर्शन कर जुलूस निकालते सपा नेता। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को महिला विरोधी बताते हुए रातों-रात शहर में कई स्थानों पर होर्डिंग लगा दिए गए। सुबह जानकारी मिलने पर सपाइयाें में आक्रोश फैल गया। सपा छात्र सभा के पदाधिकारियों ने फ्लेक्स को फाड़कर विरोध जताया। इस दौरान फ्लेक्स लगाने वालों के खिलाफ सीसी कैमरे चेक कर एफआईआर दर्ज कराने के लिए ज्ञापन दिया गया।

सोमवार की रात आंधी आने के बाद खिरनीबाग, कचहरी तिराहा, कैंटोनमेंट, रोडवेज बस अड्डा और रेलवे स्टेशन मार्ग पर सपा और राष्ट्रीय अध्यक्ष को महिला विरोधी बताते हुए होर्डिंग लगाकर घेरने की कोशिश की गई। सुबह जानकारी होने पर सपा नेता भड़क गए। रेलवे स्टेशन मार्ग पर सपा जिलाध्यक्ष के प्रतिनिधि शाहनवाज इदरीसी ने होर्डिंग को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कचहरी में छात्र सभा के पदाधिकारियों ने फ्लेक्स को फाड़ दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में खिरनीबाग से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर विरोध जताया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व पार्टी के महिला आरक्षण विरोधी होने के आपत्तिजनक पोस्टर लगाकर सत्ता पक्ष के लोगों ने माहौल खराब करने की कोशिश की है। इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos

कहा कि अखिलेश यादव ने वर्ष 2023 में सदन में महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया था। इसलिए सपा महिला आरक्षण विरोधी नहीं है। भाजपा झूठ का सहारा लेकर पार्टी की छवि धूमिल करना चाहती है। सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष प्रसून कुमार कनौजिया ने चेतावनी दी कि दोबारा ऐसा कृत्य करने पर भाजपा सरकार के काले कारनामों को गली-गली पोस्टर लगाकर उजागर करेंगे।
इस बीच डीएम को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत को दिया गया। इसमें होर्डिंग लगाने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई। प्रदर्शन में विजय सिंह, रामसूरत यादव, अतिउल्लाह सिद्दीकी, संजीव कुमार वर्मा, ओंकार सिंह, परवेज अंसारी,पार्थ यादव, अश्वनी बघेला, मोनू कुरैशी, मोहम्मद हशमत, रोहित यादव आदि शामिल रहे।

शाहजहांपुर में प्रदर्शन कर जुलूस निकालते सपा नेता। स्रोत: संगठन

शाहजहांपुर में प्रदर्शन कर जुलूस निकालते सपा नेता। स्रोत: संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed