{"_id":"6a15e30a44caac0abd041c8e","slug":"lineman-father-dies-on-daughter-s-birthday-in-shahjahanpur-2026-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शाहजहांपुर में बेटी के जन्मदिन पर लाइनमैन पिता की मौत, करंट लगने से गई जान, एसडीओ से हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शाहजहांपुर में बेटी के जन्मदिन पर लाइनमैन पिता की मौत, करंट लगने से गई जान, एसडीओ से हाथापाई
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 26 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
सार
शाहजहांपुर में मंगलवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। विद्युत लाइन सही करते वक्त करंट लगने से लाइनमैन अनुराग शुक्ला की मौत हो गई। हादसे से उनके परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार को ही उनकी बेटी का जन्मदिन था।
अनुराग शुक्ला का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शाहजहांपुर के बहादुरगंज उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मचारी 40 वर्षीय अनुराग शुक्ला की जेल कॉलोनी में लाइन को सही करते समय करंट लगने से मौत हो गई। उनकी बेटी अद्विका अपने जन्मदिन के दिन पिता का इंतजार कर रही थी। उनकी मौत पर नाराज परिजनों ने हंगामा करते हुए एसडीओ आदर्श राज से हाथापाई कर दी। पुलिस ने भीड़ से किसी तरह से एसडीओ को बचाकर अस्पताल चौकी में बैठाया। एसडीओ को बंधक बनाने की सूचना पर कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
Trending Videos
हरदोई के थाना शाहबाद के बुध बाजार निवासी अनुराग शुक्ला बहादुरगंज उपकेंद्र पर लाइनमैन थे। सोमवार को आंधी आने के दौरान जेल कॉलोनी की आपूर्ति बाधित हो गई थी। मंगलवार की रात करीब आठ बजे अनुराग शुक्ला लाइन को जोड़ने गए थे। परिजन का आरोप है कि एसडीओ व जेई ने लाइन में करंट नहीं होने की बात कहकर भेजा था। जैसे ही उन्होंने तार को छुआ, करंट लगने से वह झुलस गए। उन्हें लेकर साथी कर्मचारी राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां उनकी मौत हो गई। सूचना पर जेई-एसडीओ आदि मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बीच मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने शवगृह के बाहर खड़े एसडीओ को देखकर पूछा कि यह कौन हैं। पता चला कि उपखंड अधिकारी हैं तो उनके ऊपर हमला कर दिया। एसडीओ के साथ हाथापाई की गई। वहां खड़े पुलिसकर्मियों ने उन्हें बचाया और पुलिस चौकी के अंदर ले गए। एसडीओ को बंधक बनाने की सूचना पर सीओ सिटी पंकज पंत पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत किया। रात करीब साढ़े 11 बजे तक एसडीओ पुलिस चौकी के अंदर थे।
बेटी के जन्मदिन के दिन पिता की मौत
शाहबाद के रहने वाले अनुराग शुक्ला की मदराखेल मोहल्ले में कृष्ण कुमार पांडेय के यहां ससुराल है। उनकी बेटी अद्विका का जन्मदिन होने के चलते पत्नी सारिका, पिता विजय कुमार शुक्ला आदि भी यहीं आए थे। अनुराग का परिजन इंतजार कर रहे थे। बेटी के जन्मदिन पर उनकी मौत की खबर सुनकर परिवार के लोग भड़क गए और अस्पताल में हाथापाई कर दी।
सीओ सिटी पंकज पंत ने बताया कि संविदा कर्मी की मौत की सूचना पर अस्पताल में गए थे। मामले में अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई। तहरीर आने पर जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
शाहबाद के रहने वाले अनुराग शुक्ला की मदराखेल मोहल्ले में कृष्ण कुमार पांडेय के यहां ससुराल है। उनकी बेटी अद्विका का जन्मदिन होने के चलते पत्नी सारिका, पिता विजय कुमार शुक्ला आदि भी यहीं आए थे। अनुराग का परिजन इंतजार कर रहे थे। बेटी के जन्मदिन पर उनकी मौत की खबर सुनकर परिवार के लोग भड़क गए और अस्पताल में हाथापाई कर दी।
सीओ सिटी पंकज पंत ने बताया कि संविदा कर्मी की मौत की सूचना पर अस्पताल में गए थे। मामले में अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई। तहरीर आने पर जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।