सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Six police personnel including four women sent to police lines for making a reel at the police station

Shahjahanpur News: 'मुझे फर्क नहीं पड़ता...', थाने में बनाई रील, चार महिला पुलिसकर्मी समेत छह लाइन हाजिर

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 09 Jun 2026 04:01 PM IST
विज्ञापन
सार

शाहजहांपुर के परौर थाने में महिला हेल्पडेस्क पर रील बनाने के आरोप में छह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। एसपी सौरभ दीक्षित ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई की। 

Six police personnel including four women sent to police lines for making a reel at the police station
महिला पुलिसकर्मियों ने बनाई थी रील - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

शाहजहांपुर के परौर थाने में महिला हेल्पडेस्क पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाली चार महिला सिपाहियों समेत छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एसपी ने इन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।




चार जून को बनाई गई रील सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम व फेसबुक पर वायरल हो रही है। ये रील फिल्मी गानों और डायलॉग पर बनाई गईं। बताया जा जा रहा है कि रील थाना परौर की महिला आरक्षी मंजू ने बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पुलिसकर्मियों को किया गया लाइन हाजिर
रील का संज्ञान लेते हुए एसपी सौरभ दीक्षित ने आरक्षी मंजू के साथ आरक्षी मोनिका कुमारी, मोनिका, जीविता, कांस्टेबल मोहित और दिलशाद को लाइन हाजिर कर दिया है। रील में सभी पुलिसकर्मी वर्दी में थे।
विज्ञापन


इसे अनुशासनहीनता मानते हुए एसपी सौरभ दीक्षित ने कार्रवाई की है। क्षेत्राधिकारी जलालाबाद ज्योति यादव ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल रील के मामले में छह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed