सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Women of Purvanchal danced to Holi songs

Shahjahanpur News: होली के गीतों पर पूर्वांचल की महिलाओं ने खूब नृत्य किया

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
Women of Purvanchal danced to Holi songs
पूर्वांचल महासभा के कार्यक्रम में नृत्य करतीं महिलाएं। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
होली मिलन समारोह : गुलाल लगाकर दीं बधाई
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। पूर्वांचल महिला महासभा का होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने होली गीतों पर नृत्य किया, साथ ही गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी।
शहर के एक होटल में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम एफआर की पत्नी सौम्या ने मां शारदे के चित्र के सामने दीप जलाकर किया। संस्था की अध्यक्ष सरिता यादव ने भोजपुरी भाषा में भगवान गणेश की वंदना प्रस्तुत की। महामंत्री किरन सिंह ने बताया कि विलुप्त होती परंपराओं, संस्कृति व पर्वों को युवा पीढ़ी तक मंच के माध्यम से पहुंचाने का मकसद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासभा ने एडीएम की पत्नी को संरक्षक का दायित्व दिया। जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। इस बीच महिलाओं ने गीत सुनाकर तालियां बटोरीं। होली गीतों पर नृत्य भी किया। इस मौके पर अंकिता यादव, कृष्ण पाल, उर्मिला देवी, नंदिनी गुप्ता, नेहा सिंह, अमृता पांडेय, सुमन सिंह, सुनीता यादव, प्रियंका श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद
--
होली मिलन में स्वागत किया
सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी का होली मिलन समारोह का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। मुख्य अतिथि विष्णु कुमार गुप्ता ने स्वागत किया। इस बीच विभिन्न संगठनों के अध्यक्षों व मंत्रियों का सम्मान किया गया। अध्यक्ष सरोज श्रीवास्तव, कुलदीप सक्सेना, अनिल दीक्षित, उमेश चंद्र पाठक, रामसेवक शर्मा, जागेश पाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed