{"_id":"69b29e5c4302a5a104014903","slug":"shamli-a-new-bridge-will-be-built-on-meerut-karnal-highway-at-a-cost-of-rs-4-38-crore-eight-meter-wide-2026-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: मेरठ-करनाल हाईवे पर 4.38 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, आठ मीटर होगा चौड़ा, जानें कब शुरू होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: मेरठ-करनाल हाईवे पर 4.38 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, आठ मीटर होगा चौड़ा, जानें कब शुरू होगा काम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 12 Mar 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
सार
पूर्वी यमुना नहर पर अंग्रेजों के जमाने के जर्जर पुल को तोड़कर नया पुल बनाया जाएगा। टेंडर की तैयारी शुरू हो गई है। उम्मीद है कि अगले साल तक पुल बनकर तैयार हो जाएगा। इससे यात्रियों को जाम से राहत मिलेगी।
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन
विस्तार
मेरठ-करनाल हाईवे के किलोमीटर 067 पर पूर्वी यमुना नहर पर बने पुराने पुल को तोड़कर नया पुल बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड शामली) ने करीब 4 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल के लिए ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी है। उम्मीद है कि अगले वर्ष तक नया पुल बनकर तैयार हो जाएगा।
Trending Videos
मेरठ-करनाल हाईवे पर पूर्वी यमुना नहर पर अंग्रेजों के समय का पुराना पुल बना हुआ था। वर्ष 2004-05 में लोक निर्माण विभाग मुजफ्फरनगर की ओर से पुराने पुल के बराबर नया पुल बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। बाद में शासन ने पुराने पुल के साथ एक सिंगल पुल का निर्माण कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2011 में शामली जिला बनने के बाद लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली की ओर से मेरठ-करनाल हाईवे का निर्माण कराया गया, लेकिन हाईवे पर चार लेन के अनुरूप पुल का निर्माण नहीं हो सका। वर्ष 2015 में हाईवे का निर्माण पूरा हो गया था। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की बागपत इकाई ने हाईवे का चौड़ीकरण कराया, लेकिन जिले में कृष्णा नदी, पूर्वी यमुना नहर और रेलवे के ऊपर बने पुलों को इसमें शामिल नहीं किया गया था। इसके चलते इस स्थान पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी।
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली ने पूर्वी यमुना नहर पर अंग्रेजों के समय बने पुराने पुल को जर्जर मानते हुए करीब डेढ़ वर्ष पहले ही उस पर आवागमन बंद करा दिया था। इसके बाद विभाग ने आठ मीटर चौड़े नए पुल का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था।
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली के अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह ने बताया कि नए पुल के निर्माण के लिए 4 करोड़ 38 लाख 46 हजार रुपये की धनराशि 27 फरवरी को शासन से स्वीकृत हो चुकी है। जल्द ही पुल निर्माण के लिए ऑनलाइन टेंडर जारी किया जाएगा और इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
ये भी देखें...
Monalisa: UP की बहू बनी मोनालिसा, छह माह में प्यार, केरल में फरमान से की शादी, इस जिले से है पति का परिवार
ये भी देखें...
Monalisa: UP की बहू बनी मोनालिसा, छह माह में प्यार, केरल में फरमान से की शादी, इस जिले से है पति का परिवार