श्रावस्ती। करवा चौथ का पर्व जिले में रविवार को परंपरागत ढंग से मनाया गया। सुहागिनों ने निर्जला व्रत रख शिव परिवार का पूजन कर पति के दीर्घायु होने की कामना की। कार्तिक कृष्ण पक्ष चौथ पर रविवार को करवा चौथ का पर्व मनाया गया। सुहागिनों ने भोर चार बजे से चंद्र देव के दर्शन तक सुहाग रक्षा व पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखा।
इस दौरान मन, वचन एवं कर्म से पति के प्रति पूर्ण समर्पण की भावना रखकर गौरापति, गौरी सुत व मां गौरी की आराधना की। व्रत के बाद चंद्रोदय होने पर करवा चौथ व्रत रखने वाली सुहागिनों ने मिट्टी के बने करवा से चंद्रमा को अर्घ देने के बाद विधि विधान पूर्वक चंद्र देव की पूजा की। माता पार्वती की विधि विधान पूर्वक पूजन कर अखंड सुहाग का सामान भी चढ़ाया। सूर्योदय से पूर्व प्रारंभ हुआ यह व्रत देर शाम चंद्रमा के पूजन के बाद पूरा हुआ। पूजन के बाद सुहागिनों ने चलनी से पति को देखा। मौके पर सुहागिनों ने पति सहित बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर चावल से बने लड्डू व पीठे का भोग लगा उसे ग्रहण कर व्रत का पारण किया। करवा चौथ पर भिनगा व इकौना नगर सहित जिले की अन्य बाजारों में काफी चहल पहल देखी गई। चाहे सौंदर्य प्रसाधन की दुकानें रहीं हों, चूड़ी अथवा साड़ी की दुकानें। देर शाम तक दुकानों पर रौनक देखी गई। जहां महिलाएं सौंदर्य प्रसाधन चूड़ियां व रंग बिरंगी साड़ियां खरीदती दिखी। उधर, परंपरा के मुताबिक मायके से सुहागिनों के घरों पर मिट्टी का बना करवा, नए धान का चावल, नए वस्त्र व सुहाग के अन्य सामान भी भाईयों ने पहुंचाएं। महिलाओं ने इसी से करवा चौथ पूजा।
पंजाबी महिलाओं ने करवा पूजन कर मांगी पति की लंबी आयु
इकौना। करवा चौथ के पर्व पर रविवार को इकौना क्षेत्र की पंजाबी समुदाय की महिलाओं ने परंपरागत रूप से शाम चार बजे करवा पूजन किया। महिलाओं ने पति की लंबी आयु का आशीर्वाद मांगा। पंजाबी समुदाय में शाम चार बजे करवा पूजन की परंपरा है। इसी के तहत इकौना में पंजाबी समुदाय की महिलाओं ने शाम को करवा पूजन किया। अरुण खोसला के आवास पर आयोजित पूजन में महिलाओं ने विधि विधान से पूजन कर किया। समुदाय की सबसे बुजुर्ग महिला संतोष नैय्यर ने सभी सुहागिनों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने बताया कि करवाचौथ पूजन केवल पति की लंबी उम्र के लिए नहीं होता है, बल्कि प्रेम और विश्वास की लंबी उम्र के लिए भी होता है। मौके पर कविता नैयर, पूनम खोसला, सेजल नैयर, लता खोसला, शिखा नैयर, आस्था खोसला, सरिता खोसला, रेखा खोसला, उषा बहल आदि महिलाओं ने पूजन किया।