{"_id":"6a27e806ba3bdbe82c0259b3","slug":"sitapur-teenager-drowns-while-bathing-in-gomti-river-dies-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: गोमती नदी में स्नान करने गया किशोर डूबा, मौत, जल पुलिस-गोताखोर न होने से बच नहीं सकी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: गोमती नदी में स्नान करने गया किशोर डूबा, मौत, जल पुलिस-गोताखोर न होने से बच नहीं सकी जान
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 09 Jun 2026 03:46 PM IST
विज्ञापन
सार
स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं, बावजूद इसके सुरक्षा के स्थायी इंतजाम नहीं किए गए। किशोर की मौत गहरे पानी में डूबने से हुई है।
11 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
नैमिषारण्य स्थित गोमती राजघाट पर मंगलवार को एक 11 वर्षीय किशोर की गोमती नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान लकड़ियामऊ निवासी सुमित कुमार पुत्र राम सागर के रूप में हुई है। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
साथियों के साथ नहाने गया था सुमित
सुमित कुमार अपने साथियों के साथ राजघाट पर गोमती नदी में स्नान करने उतरा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैमिषारण्य ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले भी हो चुके हैं हादसे
स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं, बावजूद इसके सुरक्षा के स्थायी इंतजाम नहीं किए गए। श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि राजघाट सहित प्रमुख स्नान घाटों पर जल पुलिस, प्रशिक्षित गोताखोर, चेतावनी बोर्ड और बैरिकेडिंग की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके।
पुलिस ने शुरू की जांच: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। बालक की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि राजघाट को संवेदनशील मानते हुए यहां स्थायी सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी और घर का चिराग न बुझे।