{"_id":"6a15ebbe24ca8f72900c92d4","slug":"attacked-for-objecting-to-abusive-language-directed-at-wife-sonbhadra-news-c-194-1-son1033-147093-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पत्नी को अपशब्द कहने पर जताया एतराज तो किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पत्नी को अपशब्द कहने पर जताया एतराज तो किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र/करमा। करमा थाना क्षेत्र के जड़ेरूआ निवासी एक अधिवक्ता ने पत्नी के प्रति कहे गए आपत्तिजनक शब्दों पर एतराज जताया तो घर में घुसकर उस पर जानलेवा हमला बोल दिया गया। मां-बेटों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
एडवोकेट रविकांत यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि राहुल यादव उसकी पत्नी को बार-बार तंग कर रहा था। सोमवार की सुबह पौने नौ बजे के करीब उसके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई। उसे वह उठा नहीं पाया। कुछ देर बाद कॉल वापस करने पर राहुल ने रिसीव किया और उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। एतराज पर उसकी पत्नी को आपत्तिजनक शब्द कहने का विरोध किया तो राहुल, उसका बड़ा भाई शशिकांत और उसकी मां गाली-गलौज करते हुए फावड़ा, कुल्हाड़ी, ईंट-पत्थर लेकर उसके घर में घुस आए और हमला कर दिया। उसने खुद के बचाव की कोशिश की तो शशिकांत ने फावड़े से वार कर दिया। फावड़ा लगने से उसका बाएं पैर गहराई से कट गया। प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान के मुताबिक पीड़ित की तहरीर पर राहुल, उसके बड़े भाई और मां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच जारी है।
मायके जाने के लिए रुपये नहीं दिए तो मारे थप्पड़, प्राथमिकी
सोनभद्र/शक्तिनगर। पत्नी को मायके जाने के लिए पैसा देने से मना करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। आरोप है कि पहले उसने कैंची से चोट पहुंचाने की कोशिश की। बचाव करने पर कई थप्पड़ जड़ दिए। आईजीआरएस पर की गई शिकायत का संज्ञान लेते हुए शक्तिनगर पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। खड़िया बाजार निवासी सूरज कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 2014 में बरगवां (सिंगरौली) थाना क्षेत्र के धवइया निवासी गीता साहू के साथ हुई थी। 29 अप्रैल को उसने मायके जाने कि जिद की और उससे रुपये मांगे। उसने देने से मना किया तो वह नाराज होकर कमरे में चली गई। कुछ देर बाद गाली-गलौज करते हुए बाहर आई और कैंची उठाकर उसे चोट पहुंचाने की कोशिश की। बचाव करने पर उसने उसे कई थप्पड़ जड़ दिए। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos