{"_id":"6a15ee62e5298804d7035c76","slug":"bike-falls-into-roadside-ditch-one-youth-dead-another-critically-injured-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-147073-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बाइक सड़क किनारे गड्ढे में गिरी, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बाइक सड़क किनारे गड्ढे में गिरी, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन
चोपन थाना क्षेत्र के मृतक- मनोज (फाइल फोटो)स्रोत परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हाथीनाला। चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा-कोटा मार्ग पर नवटोलिया के पास सोमवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार मनोज उर्फ गुड्डू कुमार (25) की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी रामसजीवन उर्फ बबलू गोंड (28) भी गंभीर रूप से घायल हुआ। दोनों युवक बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।
कोटा गांव के जोखनागड़ी निवासी मनोज उर्फ गुड्डू गांव के ही रामसजीवन उर्फ के साथ बाइक से तेलगुड़वा आया था। देर रात दोनों लौट रहे थे। तेलगुड़वा से आगे नवटोलिया के पास यह हादसा हो गया। इसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने डायल 112 पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस पहुंच गई, लेकिन करीब एक घंटे की देरी से एंबुलेंस पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को चोपन सीएचसी भिजवाया। घायलों की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज लोढ़ी रेफर कर दिया गया। वहां से दोनों को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी भेजा गया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही मनोज उर्फ गुड्डू कुमार की मौत हो गई। एसओ गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दूसरे घायल रामसजीवन उर्फ बबलू गोंड के पैर में गंभीर चोट आई है, उसका उपचार चल रहा है।
अनियंत्रित बोलेरो पलटी, चालक समेत दो गंभीर
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के नौडीहा में मंगलवार को एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बोलेरो में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया जाता है कि बोलेरो सवार शादी के सिलसिले में छतीसगढ़ के त्रिशूली गांव जा रहे थे। बोलेरो सवार लोग नशे में धुत थे। नौडीहा गांव के पास अनियंत्रित होकर बोलेरो पलट गई। हादसे में चालक लाम्बी गांव निवासी श्यामलाल और शीश टोला निवासी रामधनी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos