{"_id":"69b29e66906e56c57c00f778","slug":"cyber-police-in-sonbhadra-returned-rs-35-86-lakh-to-86-victims-of-cyber-fraud-in-40-days-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Fraud: सोनभद्र में 40 दिन में साइबर ठगी के 86 पीड़ितों को 35.86 लाख रुपये लौटाए, लोगों से की गई खास अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Fraud: सोनभद्र में 40 दिन में साइबर ठगी के 86 पीड़ितों को 35.86 लाख रुपये लौटाए, लोगों से की गई खास अपील
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 12 Mar 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: सोनभद्र जिले में 40 दिन में साइबर ठगी के 86 पीड़ितों को 35.86 लाख रुपये लौटाए गए। वहीं लोगों से अपील की गई कि साइबर क्राइम होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
मामले की जानकारी देते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सोनभद्र जिले की पुलिस ने पिछले 40 दिनों में साइबर ठगी के शिकार 86 लोगों को कुल 35.86 लाख रुपये की धनराशि वापस कराई है। इस दौरान लोगों को साइबर क्राइम की शिकायत 1930 पर दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया।
Trending Videos
एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में गठित टीम ने सहायक नोडल अधिकारी सीओ पिपरी हर्ष पांडेय के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार सुनियोजित और समयबद्ध कार्रवाई के तहत फरवरी में एक से अब तक 86 पीड़ितों की 35.86 लाख रुपये की रकम वापस कराई गई। इससे पहले जनवरी में भी साइबर ठगी के 48 पीड़ितों को 23.12 लाख रुपये उनके बैंक खातों में वापस दिलाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि यह सफलता एनसीआरपी पोर्टल पर सतत निगरानी, साइबर हेल्पलाइन 1930 पर मिली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, संदिग्ध खातों को तुरंत होल्ड कराने, डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण और बैंकों से समन्वय के कारण संभव हो सकी।
उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार हों तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर धनराशि वापस कराई जा सके।