सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra police recovered 151 lost mobile phones in one and half months and returned them to their owners

UP News: सोनभद्र पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डेढ़ माह में खोए 151 मोबाइल बरामद, स्वामियों को लौटाए गए

अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 12 Mar 2026 04:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में सर्विलांस सेल, एसओजी व थाने की टीमों को संयुक्त सफलता मिली। डेढ़ माह में खोए 151 मोबाइल बरामद किए। मोबाइल फोन स्वामियों को लौटाए गए तो उनके चेहरे खिल उठे। 
 

Sonbhadra police recovered 151 lost mobile phones in one and half months and returned them to their owners
स्वामियों को लौटाए गए मोबाइल फोन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सोनभद्र जिले की पुलिस ने खोए और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिछले डेढ़ माह में खोए 151 मोबाइल फोन बरामद कर बृहस्पतिवार उनके स्वामियों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

Trending Videos


पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराध की रोकथाम तथा गुम मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सर्विलांस सेल, एसओजी टीम और विभिन्न थानों की संयुक्त टीमों ने सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण और सतत मॉनिटरिंग कर मोबाइल फोन को ट्रेस किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बरामद सभी मोबाइलों को विधिक प्रक्रिया पूरी कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिया गया। अपने मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताते हुए पुलिस की तत्परता और जनहितकारी कार्यशैली की सराहना की। पुलिस के अनुसार इससे पहले एक जनवरी 2026 में भी 151 खोए मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को लौटाए गए थे। 

लगातार मिल रही सफलता को पुलिस की तकनीकी दक्षता और आमजन के प्रति संवेदनशीलता का परिणाम बताया जा रहा है। एसपी अभिषेक वर्मा ने इस उपलब्धि के लिए सर्विलांस सेल, एसओजी टीम और संबंधित थाना प्रभारियों व कर्मचारियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा के लिए कार्य करने को प्रोत्साहित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed