सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   No-entry affects trade, traders express displeasure

Sultanpur News: नो-एंट्री से व्यापार प्रभावित, व्यापारियों ने जताई नाराजगी

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 09 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
No-entry affects trade, traders express displeasure
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गल्ला एवं किराना व्यापारियों ने सोमवार को नो-एंट्री व्यवस्था के नाम पर हो रहे व्यापारिक उत्पीड़न पर रोक लगाने और विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था से कारोबार प्रभावित हो रहा है और आवाजाही में बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं।

ज्ञापन में बताया गया कि शहर के गल्ला एवं किराना व्यापारी कई पीढ़ियों से व्यापार कर रहे हैं। इसके बावजूद हाल के दिनों में नो-एंट्री व्यवस्था के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि उनकी मंडियां मुख्य मार्ग से अंदर स्थित हैं, जहां माल की लोडिंग-अनलोडिंग से यातायात बाधित नहीं होता। ऐसे में पूर्व की व्यवस्था बहाल करते हुए मालवाहक वाहनों को सुबह 9:30 बजे तक शहर से बाहर निकलने की अनुमति दी जाए। ज्ञापन देने वालों में अनूप श्रीवास्तव, संतोष अग्रवाल, शंकर लाल कैलाशी, अनिल साईं, सत्यनारायण मोदनवाल, गजानंद मोदनवाल, दानिश एजाज, राजेंद्र कसौधन और संदीप कसौधन सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed