{"_id":"6a27123f2030158b0f07577b","slug":"sp-honored-the-medal-winners-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-157958-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: एसपी ने पदक विजेताओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: एसपी ने पदक विजेताओं को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित 13वीं ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सोमवार को अपने कार्यालय में सम्मानित किया।
अमीना ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में दो गोल्ड और चार ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। मान्यता और प्रज्ज्वल ने गोल्ड मेडल हासिल किए हैं, जबकि प्रियांशु तिवारी, सत्यांश आर श्रीवास्तव, साक्षी और यथार्थ मौर्य ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। पुलिस अधीक्षक ने कोच अमीना बानो की मेहनत और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और आत्मविश्वास को मजबूत करते हैं। अमीना ताइक्वांडो अकादमी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों में भी अकादमी ने बच्चों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को अभिभावक भी मौजूद रहे। संवाद