काशी में एयर शो: अक्तूबर में नमो घाट पर गूंजेगी जेट विमानों की गर्जना, पीएम मोदी समेत कई दिग्गज होंगे दर्शक
Varanasi News: नमो घाट पर अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में एयर शो होगा। इसके लिए 20 अक्टूबर से एयरपोर्ट पर नौ सूर्य किरण जेट खड़े होंगे। एयर शो में प्रधानमंत्री समेत कई दिग्गज दर्शक होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज के बाद काशी में अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में एयर शो नमो घाट पर होगा। एयरफोर्स के अधिकारी लगातार बाबतपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के अधिकारियों से संपर्क में हैं। योजनाएं तैयार हैं। एयर शो में सूर्यकिरण जेट वाराणसी एयरपोर्ट से ही उड़ान भरेंगे। इनके अलावा अन्य जेट वाराणसी से सटे अलग-अलग जिलों के एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे। वाराणसी एयरपोर्ट पर अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं।
वाराणसी एयरपोर्ट के निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का विस्तार किया जा रहा है। विस्तार के बाद यह एयरपोर्ट पूरे पूर्वांचल का सबसे बड़ा, सबसे आधुनिक, सबसे अलौकिक और सबसे अद्भुत रूप के लिए जाना जाएगा। इस बार अक्तूबर में वायु सेना एयर शो कराएगी। नमो घाट पर इस शो को कराने की योजना है। घाट और एयरपोर्ट पर तैयारियां चल रही हैं।
20 अक्तूबर से सूर्यकिरण जेट के 9 एयरक्राफ्ट वाराणसी आ जाएंगे। पांच दिन अभ्यास होगा। पांचों दिन इन एयरक्राफ्ट को वाराणसी एयरपोर्ट पर हैंगर में ही खड़ा किया जाएगा। पार्किंग एरिया को अक्तूबर के पहले तैयार कर दिया जाएगा। निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि इस शो में मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र समेत देश के कई दिग्गज हो सकते हैं।
एयर शो की यह होगी खासियत
इसे भी पढ़ें; Kashi Vishwanath: बाबा विश्वनाथ ने चखा लंगड़ा आम और बनारसी पान, भीषण तपिश में भी उमड़ा आस्था का समंदर
राफेल समेत 50 से अधिक विमान दिखाएंगे अपनी ताकत
वाराणसी में होने वाले एयर शो में राफेल समेत 50 से अधिक विमान ताकत दिखाएंगे। इनमें ट्विन सीटर तेजस, सी-295, रुद्रा हेलीकॉप्टर, डकोटा आदि जैसे विमानों के भी शामिल होने की उम्मीद है। इन्हीं में से सूर्य किरण के 9 एयरक्राफ्ट भी होंगे जो शो के 5 दिन पहले वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और अभ्यास करेंगे।