सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   controversy erupted over groom severed fingers commotion erupted after door-worship service

UP News: दूल्हे की कटी उंगलियों पर खड़ा हुआ विवाद, द्वार-पूजा के बाद मचा बखेड़ा; मंडप से बिना शादी लौट गई बरात

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 12 Mar 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: द्वार पूजा के बाद दूल्हे की उंगलियां कटने की बात सामने आई तो हंगामा मच गया। लड़की पक्ष ने जानकारी छिपाने का आरोप लगाया और दुल्हन को मंडप से लेकर लेकर घर में चले गए। पुलिस की मौजूदगी में देर रात तक पंचायत चली।  सहमति न बनने पर बरात को लौटना ही पड़ा।

controversy erupted over groom severed fingers commotion erupted after door-worship service
आजमगढ़ में लौटी बारात। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

UP News: आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां दूल्हे के हाथ की कटी उंगलियों को लेकर विवाद खड़ा हो गया। द्वार पूजा की रस्म पूरी होने के बाद मामला इतना बढ़ गया कि लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया और अंततः बरात बिना विवाह के ही लौट गई।

Trending Videos




मिली जानकारी के अनुसार, रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम बीबीपुर निवासी एक युवक की शादी बघावर गांव निवासी एक युवती के साथ तय हुई थी। 11 मार्च को गाजे-बाजे के साथ बरात बीबीपुर से निकलकर वधू पक्ष के गांव बघावर, पोस्ट लाटघाट पहुंची। द्वार पूजा की रस्म भी विधि-विधान से संपन्न कर ली गई थी और विवाह की अन्य तैयारियां चल रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान किसी की नजर दूल्हे के हाथ की दो कटी हुई उंगलियों पर पड़ गई। जैसे ही यह बात लोगों में फैली, दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। लड़की पक्ष ने आरोप लगाया कि दूल्हे की शारीरिक स्थिति की जानकारी पहले से नहीं दी गई थी और इसे छिपाया गया है। देखते ही देखते मामला विवाद में बदल गया और वधू पक्ष ने शादी से साफ इनकार कर दिया।

थाने पर चली पंचायत

controversy erupted over groom severed fingers commotion erupted after door-worship service
रौनापार थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : संवाद

सूचना मिलने पर रौनापार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया गया। देर रात करीब एक बजे तक पंचायत चलती रही, लेकिन वधू पक्ष अपने निर्णय पर अडिग रहा और विवाह से मना कर दिया। आखिरकार बिना शादी की रस्में पूरी हुए ही बारात को वापस लौटना पड़ा। घटना के बाद दोनों परिवारों में निराशा का माहौल है, वहीं पूरे क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। 

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि एक गांव में लड़की की शादी थी। दूल्हे की अंगुलियां कटी थी उसी बात को लेकर लड़की पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया। थाना प्रभारी मंतोष सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं माने। इसके कारण बारात वापस लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed