{"_id":"6a27987817e925ea09063403","slug":"miscreants-shot-dead-shopkeeper-in-varanasi-2026-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में खौफनाक वारदात: दुकानदार की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार दो बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में खौफनाक वारदात: दुकानदार की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार दो बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 09 Jun 2026 10:07 AM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News Today: वाराणसी जिले में एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दुकान से लौटते समय दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
वाराणसी जिले के रोहनिया क्षेत्र में सौरभ विहार कालोनी अवलेशपुर निवासी जितेंद्र कुमार पटेल (45 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक जितेंद्र कुमार पटेल की अवलेशपुर लकी स्टोर्स दुकान है। जहां से रोज की तरह सोमवार की रात में दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी बीच घर से 500 मीटर दूर पहुंचे थे कि पहले से घात लगाए बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से गोली मार दी। बदमाशों ने मुंह बांध रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोली लगने के बावजूद जितेंद्र बाइक चलाते हुए घर पहुंचे और माता सुदामा देवी को बताया कि बाइक सवार दो लोगों ने गोली मार दी है। गोली पीठ में लगी थी और खून बह रहा था। आनन-फानन उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से रेफर करने पर परिजन ट्रॉमा सेंटर ले गए। इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह जितेंद्र की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी रीनू देवी, माता सुदामा सहित सभी का रो- रोकर बुरा हाल है। जितेंद्र को दो बेटे अतुल उर्फ लकी और आयुष हैं। जितेंद्र तीन भाइयों में सबसे बड़े थे।
मां सुदामा देवी ने बताया कि परिवार के मोहन पटेल की जमीन मुरेरा डीह पांडेयपुर बबुरी चंदौली में तीन बीघा था, जमीन पर एक यादव परिवार खेती करता था। यादव ने खेत नपवाने के नाम पर घर आकर दस्तखत करवाकर जमीन अपने नाम करवा लिया। इसे लेकर मुकदमा भी चल रहा है।
मां सुदामा देवी ने बताया कि परिवार के मोहन पटेल की जमीन मुरेरा डीह पांडेयपुर बबुरी चंदौली में तीन बीघा था, जमीन पर एक यादव परिवार खेती करता था। यादव ने खेत नपवाने के नाम पर घर आकर दस्तखत करवाकर जमीन अपने नाम करवा लिया। इसे लेकर मुकदमा भी चल रहा है।