UP News: बाथरूम के पास खून से लथपथ मिला पेंटर, हाथ में थी अवैध पिस्टल; भाई ने की निष्पक्ष जांच की मांग
Varanasi News: लंका थाना क्षेत्र के नगवा में एक मकान में 10 दिन से पेंटिंग का कार्य कर रहे पेंटर की मंगलवार को अवैध पिस्टल से गोली चलने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले में नगवा रविदास पार्क के पीछे मकान में मंगलवार दोपहर रंगाई-पुताई के दौरान संदिग्ध हाल में गोली लगने से पेंटर सोनू यादव (35) की मौत हो गई। सीने के दाहिने तरफ लगी गोली और फर्श पर लहूलुहान हाल में गिरे सोनू यादव के बाएं हाथ में पिस्टल मिली। लंका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की और अवैध पिस्टल को कब्जे में लिया। पुलिस ने आशंका जताई कि साफ-सफाई के दौरान गोली चलने से पेंटर की मौत हुई होगी।
लंका थाना क्षेत्र के नगवां रविदास पार्क के पीछे कुछ दूरी पर आदित्य कुमार सिंह के मकान में रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। 10 दिन से चितईपुर थाना क्षेत्र के टिकरी निवासी सोनू यादव भी काम कर रहा था। सुबह 8.30 बजे घर से सोनू निकला। मकान में किराये पर रहने वाला शोध छात्र गोपी चंद्र चौरसिया दोपहर 2 बजे बीएचयू से कमरे पर पहुंचा तो सोनू बाथरूम के पास लहूलुहान पड़ा था।
इसे भी पढ़ें; Chandauli News: बहू पर गलत नीयत व पैसों का विवाद, लोको पायलट ने डेढ़ लाख की सुपारी देकर मुनीम की कराई थी हत्या
क्या है पूरा मामला
लंका इंस्पेक्टर राज कुमार शर्मा ने बताया अब तक की छानबीन में सामने आया कि कमरे की साफ-सफाई के दौरान पिस्टल मिला होगा। जिसे देखने के दौरान अचानक गोली सोनू के सीने पर लगी होगी। गोली चलने के दो घंटे बाद पुलिस को गोपी चंद्र ने सूचना दी। दूसरे और तीसरे तल पर रहने वाले लोगों को भी गोली की आवाज सुनाई नहीं दी।
कमरे के अंदर पिस्टल कैसे पहुंचा। इसके बारे में भी तफ्तीश की जा रही है। मकान मालिक आदित्य कुमार सिंह और किराये पर रहने वाले छात्रों से भी पूछताछ की जा रही है। चंदौली के सैयदराजा थाना क्षेत्र के रहने वाले आदित्य का नगवा में मकान है। तीन मंजिला मकान तीन भाइयों में बंटा है।
भूतल पर आदित्य सिंह, दूसरे तल पर रमेश सिंह और तीसरे तल पर त्रिभुवन सिंह का परिवार रहता है। आदित्य सिंह सैयदराजा में रहते हैं। ऐसे में अपने हिस्से का मकान बीएचयू में पढ़ने वाले छात्रों को किराये पर दिया है।
सब कुछ चल रहा था सामान्य, उजड़ गई दुनिया
चितईपुर थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के किसान बाबूलाल यादव के दो बेटों में बड़ा सुशील और छोटा सोनू था। सोनू की एक बेटी और एक बेटा हैं। पत्नी गीता समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोनू सुबह 8.30 बजे घर से काम पर गया था। सब कुछ सामान्य चल रहा था और कुछ ही देर में परिवार पर दुखों का वज्रपात पड़ा। भाई सुनील ने पुलिस से मांग की है कि घटना की निष्पक्ष तरीके से जांच हो।