{"_id":"6a27c5b5011c325f2e033174","slug":"rajan-srivastava-joined-as-permanent-registrar-at-bhu-in-varanasi-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU: चार साल बाद बीएचयू को मिले स्थायी रजिस्ट्रार, राजन श्रीवास्तव ने नियुक्ति के 15 दिन बाद किया ज्वॉइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU: चार साल बाद बीएचयू को मिले स्थायी रजिस्ट्रार, राजन श्रीवास्तव ने नियुक्ति के 15 दिन बाद किया ज्वॉइन
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:20 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: बीएचयू में नियुक्ति घोषण के 15 दिन बाद नए रजिस्ट्रार राजन श्रीवास्तव ने मंगलवार को जिम्मेदारी संभाल लिया। राजन श्रीवास्तव इसके पहले आईआईटी बीएचयू में संयुक्त कुलसचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
बीएचयू के नए रजिस्ट्रार राजन श्रीवास्तव ने किया ज्वॉइन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बीएचयू के नए रजिस्ट्रार राजन श्रीवास्तव ने नियुक्ति के 15 दिन बाद मंगलवार को ज्वॉइन कर लिया। पूर्व रजिस्ट्रार प्रो. अरुण सिंह ने उन्हें कार्यभार सौंपा। बीएचयू में चार साल बाद स्थायी कुलसचिव और परीक्षा नियंता की तैनाती हुई है। साक्षात्कार और नियुक्ति की प्रक्रिया दो महीने में पूरी हुई।
राजन श्रीवास्तव इसके पहले आईआईटी बीएचयू में संयुक्त कुलसचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसी साल राजन श्रीवास्तव को अमेठी के राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान में कुलसचिव बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विवि में कुलसचिव और परीक्षा नियंता का पद पिछले चार साल से अस्थायी था। इस पर करीब तीन महीने पहले से ही नियुक्ति के लिए स्क्रीनिंग का काम तेज हो गया। इसमें कुलसचिव पद के लिए 18 जबकि परीक्षा नियंता पद के लिए भी 16 लोगों ने आवेदन किया था।
इसे भी पढ़ें; Chandauli News: बहू पर गलत नीयत व पैसों का विवाद, लोको पायलट ने डेढ़ लाख की सुपारी देकर मुनीम की कराई थी हत्या
15 दिन पहले कुलपति आवास के सामने होल्कर भवन में सुबह 9 बजे से साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू हुई। उसी दिन इसके बाद विवि की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि आईआईटी बीएचयू में संयुक्त कुलसचिव रहे राजन श्रीवास्तव को बीएचयू का कुलसचिव नियुक्त किया गया है। राजन आईआईटी बीएचयू में कार्यवाहक कुलसचिव का पद भी संभाल चुके हैं। वहीं परीक्षा नियंत्रक पद पर संयुक्त कुलसचिव डॉ. अवधेश कुमार बने हैं।