सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Police SI Exam 2026 Glasses pens and smartwatches will be checked before admission in varanasi

UP Police SI Exam 2026: चश्मा, पेन और स्मार्ट वॉच की होगी जांच, फिर मिलेगा प्रवेश; 46 केंद्रों पर होगी परीक्षा

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 12 Mar 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर वाराणसी में तैयारियां चल रही हैं। परीक्षा केंद्रों पर चश्मा, पेन और स्मार्ट वॉच की जांच होगी फिर प्रवेश मिलेगा। 

UP Police SI Exam 2026 Glasses pens and smartwatches will be checked before admission in varanasi
दरोगा भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा सकुशल कराने के लिए कमिश्नरेट पुलिस तैयारियों में जुटी हुई है। 14 और 15 मार्च को शहर के 46 केंद्रों पर चार पालियों में लिखित परीक्षा में 77,760 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। बुधवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने नोडल अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। 

Trending Videos


हैंड, हेल्ड मेटल डिटेक्टर से चेकिंगताकि मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, ईयरबड्स, पेन कैमरा या कैमरा युक्त चश्मा केंद्र के अंदर न ले जा सके। परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोकॉपी की दुकान, साइबर कैफे और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने बताया कि काशी, वरुणा और गोमती जोन के परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजन होगा। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र और मूल पहचान पत्र का मिलान, बायोमेट्रिक सत्यापन व फोटो कैप्चरिंग की प्रक्रिया की जाएगी। महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला पुलिस कर्मियों से होगी। 

प्रश्नपत्र व अन्य गोपनीय सामग्री को कोषागार से निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रूप से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। गोपनीय सामग्री को सीसीटीवी कैमरे से लैस स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा व सभी परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों की निगरानी जनपदीय कंट्रोल रूम के माध्यम से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed