{"_id":"6a27cb3337c44fc4ce08cf6f","slug":"vda-kallipur-anand-kashi-township-will-be-developed-as-model-township-for-purvanchal-2026-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कल्लीपुर आनंद काशी टाउनशिप: पूर्वांचल का मॉडल बनेगा, 1110 करोड़ रुपये की लागत से होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्लीपुर आनंद काशी टाउनशिप: पूर्वांचल का मॉडल बनेगा, 1110 करोड़ रुपये की लागत से होगा विकास
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:43 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: कल्लीपुर आनंद काशी टाउनशिप पूर्वांचल का मॉडल बनेगा। 1110 करोड़ रुपये की लागत से इसका विकास होगा। यह परियोजना लगभग 250 एकड़ क्षेत्रफल में आवासीय और बहुउद्देशीय योजना के रूप में विकसित की जाएगी।
कल्लीपुर आनंद काशी टाउनशिप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) कल्लीपुर आनंद काशी टाउनशिप को पूर्वांचल के मॉडल टाउनशिप के रूप में विकसित करेगा। वीडीए ने इस गेटेड सिटी की पहली तस्वीर जारी की है, जिसके लिए जल्द ही पंजीकरण शुरू होगा। यह परियोजना लगभग 250 एकड़ क्षेत्रफल में आवासीय और बहुउद्देशीय योजना के रूप में विकसित की जाएगी।
वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने बताया कि लगभग 135 एकड़ से अधिक भूमि का अधिग्रहण रजिस्ट्री के माध्यम से किया जा चुका है, जबकि लगभग 15 एकड़ भूमि लैंड पूलिंग के माध्यम से प्राप्त हुई है। किसानों को अब तक 550 करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा वितरित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण की अनुमानित लागत लगभग 1110 करोड़ रुपये है। इस टाउनशिप को काशी थीम पर आधारित आधुनिक, सुव्यवस्थित और विश्वस्तरीय मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। यह वाराणसी में 30 वर्षों के बाद विकसित होने वाली पूर्णतः गेटेड और आधुनिक सुविधाओं से युक्त टाउनशिप होगी। इसमें 80 से 100 फीट चौड़ी सड़कें और उच्च स्तरीय आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इसे भी पढ़ें; Chandauli News: बहू पर गलत नीयत व पैसों का विवाद, लोको पायलट ने डेढ़ लाख की सुपारी देकर मुनीम की कराई थी हत्या
काशी की विरासत और आधुनिकता का संगम
प्रस्तावित टाउनशिप काशी की सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक शहरी विकास का समन्वित स्वरूप होगी। परियोजना में काशी की आध्यात्मिक और स्थापत्य पहचान से प्रेरित डिजाइन शामिल होगा। यह टाउनशिप शहर के विकास में एक नया अध्याय जोड़ेगी।
स्मार्ट शहरी प्रणाली और सुविधाएं
परियोजना को स्मार्ट और लचीली शहरी प्रणाली के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें सौर ऊर्जा आधारित रूफटॉप सिस्टम और एलईडी सड़क प्रकाश व्यवस्था जैसी सुविधाएं होंगी।
प्रस्तावित टाउनशिप काशी की सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक शहरी विकास का समन्वित स्वरूप होगी। परियोजना में काशी की आध्यात्मिक और स्थापत्य पहचान से प्रेरित डिजाइन शामिल होगा। यह टाउनशिप शहर के विकास में एक नया अध्याय जोड़ेगी।
स्मार्ट शहरी प्रणाली और सुविधाएं
परियोजना को स्मार्ट और लचीली शहरी प्रणाली के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें सौर ऊर्जा आधारित रूफटॉप सिस्टम और एलईडी सड़क प्रकाश व्यवस्था जैसी सुविधाएं होंगी।