{"_id":"6a270c4a0ba706cefa0dfd13","slug":"commencement-of-the-shiv-mahapuran-katha-at-jageshwar-dham-almora-news-c-232-1-alm1019-144526-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जागेश्वर धाम में शिव महापुराण कथा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जागेश्वर धाम में शिव महापुराण कथा का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। जागेश्वर धाम स्थित कुबेर कुटिया में सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम से पूर्व कुमाऊंनी वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि के बीच भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारों से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। आयोजकों ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाली शिव महापुराण कथा में भगवान शिव की महिमा, धर्म, भक्ति और आध्यात्मिक जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया जाएगा। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं, महिलाओं एवं युवाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है। कलश यात्रा का नेतृत्व जागेश्वर के श्रीमहंत शंकर गिरि महाराज ने किया। इस अवसर पर महंत विश्वास गिरि, महंत महेश गिरि, कथा व्यास हीरा बल्लभ शास्त्री, पं. नवीन चंद्र भट्ट, कंचन द्विवेदी, विनोद भास्कर, रीता भास्कर, भूपेंद्र मिश्रा सहित अनेक शिवभक्त मौजूद रहे।
Trending Videos