UKD नगर अध्यक्ष की पत्नी ने किया आत्मदाह: पेट्रोल छिड़ककर लगा ली आग, आखिरी हुई लता साह की सालगिरह की सुबह
अल्मोड़ा में उत्तराखंड क्रांति दल के महानगर अध्यक्ष की पत्नी की सोमवार सुबह आग से झुलसने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में बेस अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) ने सोमवार सुबह घर में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के मुताबिक पेट्रोल की बोतल घर के अंदर ही रखी थी। लोगों का मानना है कि यदि घर में पेट्रोल की बोतल नहीं रखी होती तो शायद ऐसी घटना नहीं होती। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिली तो जांच की जाएगी।
- पुलिस ने लता साह को गंभीर हालात में अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। - बलवंत सिंह रावत, सीओ, अल्मोड़ा
उत्तराखंड क्रांति दल के महानगर अध्यक्ष मोहित साह और उनकी पत्नी लता साह की सोमवार को शादी की 18वीं सालगिरह थी। घर में समारोह की तैयारियां चल रही थीं लेकिन लता की मौत से सारी खुशियां मातम में बदल गईं।
पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला कि लता अवसाद में थीं। उन्होंने 15 दिन पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था। उन्होंने जहर खाने की कोशिश की थी। संयोग से तब उनकी जान बच गई थी। सोमवार सुबह उनकी संदिग्ध हालात में झुलसने से मौत हो गई।