{"_id":"6a15db90775a8de9a2067650","slug":"disaster-equipment-was-inspected-and-maintenance-information-was-provided-bageshwar-news-c-231-1-bgs1005-125228-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: आपदा उपकरणों को जांच कर रखरखाव की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: आपदा उपकरणों को जांच कर रखरखाव की जानकारी दी
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 26 May 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। आपदा प्रबंधन और अग्निशमन उपकरणों को कार्यशील रखने के लिए समय-समय पर उपकरणों की जांच की जा रही है। इसके तहत फायर टीम को आपदा के दौरान प्रयोग होने वाले उपकरणों की जानकारी दी गई। ब्रीदिंग एयर कंप्रेशर सेट की कार्यक्षमता का परीक्षण किया गया। एसपी जितेंद्र कुमार मेहरा के निर्देश पर फायर स्टेशन में मौजूद फायर सर्विस अधिकारियों और कर्मचारियों ने ब्रीदिंग एयर कंप्रेशर सेट का संचालन कर उसकी कार्यक्षमता का परीक्षण किया। यह उपकरण किसी भी भीषण अग्नि दुर्घटना के दौरान घने धुएं, जहरीली गैस के रिसाव वाले स्थानों पर अग्निशमन और रेस्क्यू कार्य करते समय जवानों को सुरक्षित सांस लेने में मदद करता है। जवानों को आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए फायर स्टेशन के सभी सुरक्षा उपकरण अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए हैं। संवाद
Trending Videos