सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Debris should be removed from Chuphalagad within a week

Chamoli News: एक सप्ताह में चुफलागाड़ से हटाया जाए मलबा

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 08 Jun 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Debris should be removed from Chuphalagad within a week
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सोमवार को जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दाैरान नंदानगर के लोगों ने आपदा का मुद्दा उठाया। नंदानगर निवासी शिवलाल नेगी सहित अन्य आपदा प्रभावितों ने पिछले साल आपदा से चुफलागाड़ में जमा मलबे को हटवाने की मांग की। डीएम ने एसडीएम चमोली को एक सप्ताह में रिवर ड्रेजिंग कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। वहीं डीएम कार्यालय पहुंचे शिवलाल नेगी ने कहा कि यदि दो दिन में यहां पर कार्य आरंभ नहीं होता है तो वे आंदोलन शुरू कर देंगे। नंदानगर निवासी अवतार सिंह व राजेंद्र सिंह ने विस्थापन की मांग की। डीएम ने अधिकारियों को एक सप्ताह में चुफलागाड़ से मलबा हटाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सोमवार से जनता मिलन कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत हर सोमवार को डीएम कलेक्ट्रेट सभागार में जनता की समस्याएं सुनेंगे। सोमवार को पहले दिन की 40 शिकायतें दर्ज हुईं। सिरण गांव निवासी लीला देवी ने संपर्क मार्ग व सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की। डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को मनरेगा से मार्ग निर्माण करवाने और सिंचाई विभाग के ईई को नहर निर्माण की कार्रवाई के निर्देश दिए। नंदा देवी राजजात यात्रा संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने यात्रा मार्ग पर मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मार्ग पर पर्याप्त शौचालयों की व्यवस्था के लिए जिला विकास अधिकारी व स्वजल विभाग को निर्देशित किया। इसके अलावा गुमान सिंह, संदीप आदि ने भी शिकायतें दर्ज कराई। जीआईसी चौनघाट में विज्ञान विषय शुरू करवाने को लेकर भी क्षेत्रीय लोग डीएम कार्यालय पहुंचे। डीएम ने शिक्षा विभाग को मामले में उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जनता की शिकायतों का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ करें, किसी तरह की लापरवाही बरतने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम राजकुमार पांडे, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, जिला विकास अधिकारी केके पंत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------

निजमुला क्षेत्र में सड़क का निरीक्षण करेंगे डीएम

- भाजपा के वरिष्ठ नेता व रुद्रप्रयाग सह प्रभारी रघुवीर बिष्ट व अन्य लोगों ने डीएम से निजमुला सड़क पर काली चट्टान और झींझी पुल संबंधी शिकायत की। कहा कि काली चट्टान लगातार दरक रही है इसका स्थायी ट्रीटमेंट होना जरूरी है। वहीं झींझी पुल के पास सड़क का सुधारीकरण किया जाए ताकि बरसात में आवाजाही बंद न हो। साथ ही पुल का निर्माण कार्य भी तेज करवाने की मांग की। डीएम ने तीन दिन में क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण का आश्वासन दिया। साथ ही काली चट्टान के स्थाई ट्रीटमेंट और झींझी पुल के पास सड़क सुधारीकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान मोहन नेगी, बृजलाल, भरत राणा, करण सिंह, झींझी प्रधान मोहन सिंह नेगी, विनोद लाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed