सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demand to stop the movement of dumpers on Karchi-Tugasi road

Chamoli News: कर्छी-तुगासी सड़क पर डंपरों की आवाजाही रोकने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 09 Jun 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Demand to stop the movement of dumpers on Karchi-Tugasi road
विज्ञापन
गोपेश्वर। कर्छी-तुगासी सड़क पर भारी डंपरों की आवाजाही से ग्रामीण परेशान हैं। जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इस ग्रामीण सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद करवाने की मांग की। कहा कि मांग पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह 12 जून को होने वाली बीडीसी बैठक के दौरान सभागार में ही आमरण अनशन शुरू कर देंगे।

ढाक गांव के ग्राम प्रधान मोहन बेंजवाल और क्षेत्र पंचायत सदस्य विपेंद्र कैरणी ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्राम प्रधान मोहन बेंजवाल ने कहा कि ढाक बैंड से कर्छी, तुगासी, करछो, रेगड़ी मोटर मार्ग पर दिनभर डंपर दौड़ते रहते हैं जबकि यह सड़क हल्के वाहनों के लिए बनी है। यहां पर एक क्रशर प्लांट भी चल रहा है जिसमें डंपरों की आवाजाही होती रहती है जबकि इसके लिए न तो प्लांट संचालक ने स्वीकृति ली है और न ही सड़क डंपरों के चलने लायक है। डंपरों के चलने से सड़क का डामर भी उखड़ गया है। पुश्ते धंस रहे हैं और कॉजवे टूट चुके हैं। उन्होंने डीएम से मार्ग पर डंपरों की आवाजाही को तुरंत रोके जाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed