सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Employees caught red-handed stealing gas from cylinders

Chamoli News: सिलिंडर से गैस चोरी करते रंगे हाथों पकड़े गए कर्मचारी

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 09 Jun 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Employees caught red-handed stealing gas from cylinders
विज्ञापन
फोटो

उपभोक्ताओं ने वीडियो बनाकर खोली कालाबाजारी की पोल, एजेंसी के प्रबंधक से की शिकायत
उपभोक्ता लंबे समय से सिलिंडरों में कम गैस होने की कर रहे थे शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी

देवाल। क्षेत्र में सिलिंडरों से गैस चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। सिलिंडर वितरण के दौरान स्थानीय लोगों ने डिलीवरी वाहन के पास चुपके से घरेलू सिलिंडरों से गैस निकालते हुए कर्मियों को मौके पर रंगे हाथों पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने एजेंसी प्रबंधक को मौके पर बुलाया और वीडियो दिखाया। उन्होंने कहा कि गैस सिलिंडरों में दो से तीन किलो गैस कम होने की कई बार उपभोक्ताओं ने शिकायत की थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने गैस वितरण करने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एजेंसी प्रबंधन में मामले में कार्रवाई की बात कही।

मंगलवार को इंडेन गैस एजेंसी का वाहन घरेलू सिलिंडर लेकर देवाल पहुंचा। टैक्सी पार्किंग में उपभोक्ताओं को डीएसी नंबर दिया गया। इसके बाद एक ओर सिलिंडर बांटे जा रहे थे तो दूसरी ओर सिलिंडर वितरण कर्मचारी विशेष नोजल (रिफिलिंग टूल) की मदद से भरे हुए सिलिंडरों की सील से छेड़छाड़ कर अन्य खाली सिलिंडरों में गैस भर रहे थे। इस दौरान दुर्गा प्रसाद, हरीश चंद्र आदि लोगों को कुछ आवाज आई और उनकी नजर इन कर्मियों पर पड़ी। उन्होंने वाहन के करीब जाकर देखा तो गैस चोरी की जा रही थी। लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया और मामले की सूचना इंडेन गैस सर्विस के प्रबंधक को दी। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि गैस कर्मी सिलिंडरों से गैस निकालकर कालाबाजारी कर रहे हैं। उपभोक्ताओं ने गैस कर्मियों पर बिना तोले गैस सिलिंडर देने का भी आरोप लगाया। वहीं इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक सुरेंद्र पुरोहित ने बताया कि गैस चोरी करने की शिकायत मिली है। गैस सिलिंडरों की सप्लाई का ठेका किसी एजेंसी के पास है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब तक 21 नमूने जांच को भेजे, 17 कारोबारियों को नोटिस
फोटो
रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। यात्रा अवधि में अब तक पनीर, दूध, घी, मसाले, खाद्य तेल, आटा, बेसन, सॉस और बिस्कुट समेत 21 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला रुद्रपुर भेजे गए हैं। सहायक आयुक्त एवं जिला अभिहित अधिकारी मनोज सेमवाल ने बताया कि यात्रा मार्ग पर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और खाद्य प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन, एक्सपायरी खाद्य सामग्री के भंडारण और बिना लाइसेंस कारोबार करने के मामलों में 17 कारोबारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। पांच मामलों में न्यायालय में वाद दायर किए गए हैं। वहीं जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने तीन मामलों का निस्तारण करते हुए दो प्रतिष्ठानों पर 25-25 हजार और एक पर 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यात्रा अवधि में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed