सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   If a two and a half kilometer road is built, access to Gairsain will become easier.

Chamoli News: ढाई किमी सड़क बने तो गैरसैंण तक की पहुंच हो जाए आसान

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 09 Jun 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
If a two and a half kilometer road is built, access to Gairsain will become easier.
विज्ञापन
चोरड़ा के ग्रामीण आदिबदरी-छिमटा मार्ग को भराड़ीसैंण-दिवालीखाल से जोड़ने की कर रहे हैं मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। विकासखंड गैरसैंण के चोरड़ा गांव के ग्रामीणों ने आदिबदरी-छिमटा मार्ग को भराड़ीसैंण-दिवालीखाल मार्ग से जोड़ने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि मार्ग न जुड़ने के कारण गैरसैंण पहुंचने के लिए ग्रामीणों को करीब ढाई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। मार्ग बन जाए तो उन्हें मुख्य बाजार गैरसैंण तक पहुंचने में आसानी होगी।
ग्राम प्रधान सूरज नेगी, नरेंद्र नेगी और अन्य ग्रामीणों का कहना है कि गैरसैंण उनका मुख्य बाजार है। वर्तमान में ग्रामीण चोरड़ा गांव से पैदल चलकर भराड़ीसैंण हेलिपैड तक स्थित भराड़ीसैंण-दिवालीखाल सड़क तक पहुंचते हैं। इसके बाद वे वाहनों से गैरसैंण जाते हैं। शादी समारोह सहित अन्य कार्यों के लिए सामान, राशन और सब्जियां लाने के लिए ग्रामीणों को पीठ पर सामान लादकर पैदल चलने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से जल्द सड़क बनाने की मांग की। बीते विधानसभा सत्र में ग्रामीणों ने सड़क की मांग के लिए प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन के बाद 50 से अधिक ग्रामीणों पर मुकदमे दर्ज किए गए। यूकेडी के युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी और कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने सरकार से ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमे जल्द वापस लेने की मांग की है। वहीं विधायक अनिल नौटियाल ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed