{"_id":"6a280b509acd03836a0d0787","slug":"to-deal-with-disaster-qrt-should-be-formed-at-tehsil-level-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-119097-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: आपदा से निपटने को तहसील स्तर पर करें क्यूआरटी का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: आपदा से निपटने को तहसील स्तर पर करें क्यूआरटी का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 09 Jun 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीएम ने मानसून की तैयारियों के लिए ली बैठक
संवेदनशील क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाने और सेल्फी न लेने देने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मानसून के दौरान होने वाली तैयारियों को लेकर बैठक की। डीएम ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा से निपटने के लिए तहसील स्तर पर त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) का गठन कर उसकी सक्रियता सुनिश्चित करें। साथ ही सभी चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि बरसात के दौरान जिन भी संभावित समस्याओं से जनजीवन प्रभावित हो सकता है उसका पूर्व में समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था, झाड़ी कटान, जलभराव वाले क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग को मलबे से भरी नदियों व गदेरों को चिह्नित कर उसका निस्तारण व चैनलाइजेशन का कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। बरसात में सड़कों के बंद होने पर जेसीबी तैनात करने व अन्य जरूरी उपकरणों की व्यवस्था करने को कहा। वैकल्पिक मार्गों का चयन कर उन्हें सुचारु रखें और खाद्यान्न को लेकर भी पहले से तैयारी रखने को कहा। डीएम ने संवेदनशील व खतरे वाले स्थलों पर चेतावनी बोर्ड लगाने, यहां लोगों को सेल्फी न लेने देने, अस्पतालों में जरूरी दवा रखने, गर्भवती, बुजुर्गों, गंभीर रोगियों व दिव्यांगों की पहचान कर उनके लिए विशेष व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी सुरजीत सिंह पंवार, एडीएम विवेक प्रकाश, सीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी, जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पांडे सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।