{"_id":"69b29ee22f857352550b51a2","slug":"a-dispute-erupted-during-a-wedding-procession-over-the-removal-of-a-dj-a-young-womans-nose-was-broken-after-being-hit-by-a-brick-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-146009-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: डीजे हटाने पर बरात में विवाद, ईंट लगने से युवती की नाक की हड्डी टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: डीजे हटाने पर बरात में विवाद, ईंट लगने से युवती की नाक की हड्डी टूटी
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार/पथरी। पथरी थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान डीजे हटाने को लेकर बरातियों और घरातियों के बीच विवाद हो गया। मारपीट के बाद पत्थरबाजी हो गई। ईंट लगने से एक युवती की नाक की हड्डी टूट गई और सिर पर भी गंभीर चोटें आईं। घायल किशोरी को पहले जिला अस्पताल और बाद में एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया, जहां वह आईसीयू में भर्ती है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार, धर्मवीर पुत्र कलीराम निवासी ग्राम धारीवाला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 मार्च को उसके चाचा की बेटी की शादी थी। बरात शिवगढ़ गांव से आई थी। बरातियों के स्वागत के बाद जब चढ़त करते हुए घर पहुंची, तभी डीजे हटाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। शुभम, अमरीश के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। राजकुमार, अंकुल, हिमांशु, सचिन निवासी शिवगढ़, अंकित व राजकुमार निवासी धारीवाला ने ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसी दौरान वहां खड़ी उसकी बेटी को ईंट लग गई, जिससे उसकी नाक की हड्डी टूट गई और सिर पर गंभीर चोटें आईं। चोट लगने के बाद वह बेहोश हो गई।
घायल को पहले पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल हरिद्वार रेफर कर दिया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया, जहां वह आईसीयू में भर्ती है। वरिष्ठ उप निरीक्षक यशवीर सिंह नेगी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
Trending Videos