सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Admissions Stalled at College Opened Three Years Ago

Haridwar News: तीन साल पहले खुले कॉलेज में बंद पड़े हैं प्रवेश के द्वार

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Tue, 09 Jun 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Admissions Stalled at College Opened Three Years Ago
विज्ञापन
- बहादुरपुर जट में शुरू नहीं हुए प्रवेश, बच्चों को लगानी पड़ रही हरिद्वार की दौड़

- इस बार प्रवेश शुरू होने की थी उम्मीद, पोर्टल में नहीं आया काॅलेज का नाम
अजब सिंह
पथरी। बहादुरपुर जट में तीन साल पहले स्थापित किए गए राजकीय महाविद्यालय में आज तक प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। लगातार दो वर्षों से छात्र-छात्राएं दाखिले से वंचित हैं और इस वर्ष भी प्रवेश की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी है, क्योंकि आवेदन के लिए अभी तक महाविद्यालय का पोर्टल नहीं खोला गया है। नतीजतन क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ रहा है। आर्थिक और अन्य कारणों से कई विद्यार्थियों के लिए यह स्थिति परेशानी का कारण बनी हुई है। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से संबद्ध इस महाविद्यालय में समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश होने हैं, लेकिन पोर्टल शुरू न होने के कारण दाखिला प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। सरकार ने कॉलेज की स्थापना तो कर दी, लेकिन तीन साल बाद भी इसका संचालन शुरू नहीं हो सका है। फिलहाल महाविद्यालय किराये के भवन में संचालित किए जाने की व्यवस्था के तहत स्थापित है, जबकि इसके स्थायी भवन का निर्माण कार्य जारी है। सरकार ने भूपतवाला राजकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर संजीव मल्होत्रा को अस्थायी प्राचार्य नियुक्त किया है, बावजूद इसके प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। प्रवेश में लगातार हो रही देरी से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में निराशा बढ़ रही है। स्थानीय लोग जल्द से जल्द पोर्टल खोलकर कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की मांग कर रहे हैं, ताकि क्षेत्र के युवाओं को अपने गांव के निकट ही उच्च शिक्षा का लाभ मिल सके।
----------------
इस राजकीय महाविद्यालय का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है। इससे उम्मीद जगी है कि अगले साल क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को यहां पढ़ाई का फायदा मिलेगा।
सोहनवीर पाल, जिला पंचायत सदस्य, बहादुरपुर जट

--------------------
ग्राम पंचायत की ओर से राजकीय महाविद्यालय के लिए बीस बीघा भूमि दी गई है। इससे बहादुरपुर जट के अलावा क्षेत्र के अन्य गांवों के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई का फायदा मिल सकें, लेकिन, बच्चों के प्रवेश नहीं होने से आस अधूरी पड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश कुमार वर्मा, ग्राम प्रधान, बहादुरपुर जट

--------------------------
विज्ञापन


काफी समय से बहादुरपुर जट में राजकीय महाविद्यालय स्थापित होने की जरूरत हो रही थी। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के अथक प्रयास से राजकीय महाविद्यालय के भवन का निर्माण हो रहा है, लेकिन, प्रवेश भी शुरू होने चाहिए थे।
धर्मेंद्र चौहान, शिक्षक, बहादुरपुर जट

----------------
इस साल भी महाविद्यालय का पोर्टल नहीं खुलने से बहादुरपुर जट व आसपास के गांवों के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए हरिद्वार की दौड़ लगानी पड़ेगी। कॉलेज में प्रवेश शुरू हो जाते तो उच्च शिक्षा युवा आसानी से हासिल कर सकते।
विकास पाल, बिशनपुर

----------------

महाविद्यालय का पोर्टल खोलने के लिए राज्यपाल को पत्र भेजा गया था। अनुमति नहीं मिलने से पोर्टल खुला नहीं है।

संजीव मल्होत्रा, अस्थाई प्रोफेसर, राजकीय महाविद्यालय, बहादुरपुर जट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed