सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Allegations of sexual exploitation under the pretext of marriage and pressure to convert

Haridwar News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण, धर्म परिवर्तन के दबाव का भी आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Tue, 09 Jun 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
Allegations of sexual exploitation under the pretext of marriage and pressure to convert
विज्ञापन
- सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू

- सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती, पहले साथ रहे, शादी से मुकरकर की मारपीट
हरिद्वार। एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक यौन शोषण और अन्य पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। सिडकुल पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मूल रूप से सीतापुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक महिला ने कोर्ट में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि सितंबर 2024 में उसकी पहचान सोशल मीडिया से विकास कुमार निवासी खेड़ी रांगडांग रंगूदन खतौली जिला मुजफ्फरनगर से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और विकास ने उससे शादी करने का वादा किया। फरवरी 2025 में मुलाकात के बाद विकास और वह रोशनाबाद क्षेत्र में किराये के मकान में साथ रहने लगे। युवती ने आरोप लगाया कि विवाह का भरोसा देकर विकास ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। दोनों कुछ समय तक साथ रहे। इस दौरान विकास लगातार शादी का आश्वासन देता रहा। बाद में उसे पता चला कि विकास पहले से विवाहित है। उसकी पत्नी से कानूनी रूप से तलाक भी नहीं हुआ है। आरोप है कि विकास का भाई विनीत कुमार, भाभी सरिता, मां मिथलेश और बहन प्रीती भी उसे यह विश्वास दिलाते रहे कि उसका विवाह विकास से करा दिया जाएगा। आरोप है कि बीते 13 मार्च की रात सभी उसके कमरे पर पहुंचे और विवाह के लिए धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म अपनाने का दबाव बनाया। मना करने पर उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिक दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed