{"_id":"69b2a2ef41df3092f4009467","slug":"congress-staged-a-sit-in-at-the-power-station-after-the-connection-was-cut-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-146012-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कनेक्शन काटने पर बिजलीघर पर कांग्रेस ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कनेक्शन काटने पर बिजलीघर पर कांग्रेस ने दिया धरना
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार की ओर से दूधियाबंद भूपतवाला स्थित बिजलीघर पर बिजली विभाग की मनमानी के विरोध में धरना कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
धरने को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि उत्तराखंड बिजली उत्पादक प्रदेश होने के बावजूद उत्तराखंड की जनता को सरकार की ओर से महंगी बिजली दी जा रही है और इस वर्ष बिजली के बिलों में छूट न देकर आम जनता के ऊपर आर्थिक बोझ डालने का काम किया है। महज 5000 के बिल जमा ना करने पर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। चेतावनी दी कि अगर विभाग ने अपना रवैया नहीं बदला तो कांग्रेस बड़े आंदोलन को बाध्य होगी।
जिला महानगर कांग्रेस महासचिव कैलाश भट्ट और युवा नेता अजय गिरी ने कहा कि बिजली विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों की ओर से आमजन के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। महासचिव राजीव भार्गव और तरुण व्यास ने कहा कि दूसरे प्रदेशों में भाजपा कई यूनिट बिजली फ्री दे रही है तो उत्तराखंड के साथ सौतेला व्यवहार क्यों। इस दौरान पार्षद महावीर वशिष्ठ, पार्षद हिमांशु गुप्ता, एनएसयूआई महानगर अध्यक्ष याज्ञिक वर्मा, यूथ कांग्रेस जिला महासचिव शुभम जोशी, विमल शर्मा, ओम मलिक, करन सिंह राणा, ऋषभ वशिष्ठ, गौरव गोस्वामी, नागेश रावत आदि मौजूद रहे।
Trending Videos