सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Factory worker commits suicide by hanging himself under suspicious circumstances

Haridwar News: फैक्टरी कर्मचारी ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर जान दी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
Factory worker commits suicide by hanging himself under suspicious circumstances
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में एक फैक्टरी कर्मचारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस की जांच में सामने आया कि युवक ने आत्महत्या की है। अभी कारण साफ नहीं हो सका है।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार, बुधवार रात पुलिस कंट्रोल रूम के जरिये सूचना मिली कि हेतमपुर स्थित एक मकान में युवक ने फंदा लगा लिया है। सूचना पर एसओ नितेश शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटके युवक को नीचे उतरवाया। मृतक की पहचान पुखराज (37) पुत्र प्रवीण सिंह निवासी ग्राम टिमरपुर थाना मंडावर जनपद बिजनौर यूपी के रूप में हुई। वह वर्तमान में हेतमपुर स्थित महादेव मंदिर कॉलोनी, एलप्स कॉलोनी के पास रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड बरामद नहीं हुआ है। पुखराज एक कंपनी में नौकरी करता था। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed