सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   FIR registered against seven for assaulting women and a youth

Haridwar News: महिलाओं और युवक से मारपीट में सात पर प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Tue, 09 Jun 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against seven for assaulting women and a youth
विज्ञापन
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के सराय गांव में महिलाओं और युवक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अजय कुमार निवासी सराय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते 29 मार्च की शाम गांव उसके और अन्य महिलाओं के साथ कुछ लोगों ने बिना किसी कारण मारपीट कर दी। घटना में कई महिलाओं को चोटें भी आईं। आरोप लगाया कि मांगे राम, अक्षय, अमन, शुभम, सागर, अरुण और कुलदीप ने मारपीट की है। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई थी। इसके बाद उसने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। इधर, पुलिस ने मामला संज्ञान में आने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed