सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Four people, including two women, were booked for assaulting a pregnant woman

Haridwar News: गर्भवती महिला से मारपीट में दो महिलाओं सहित चार पर रिपोर्ट दर्ज

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
Four people, including two women, were booked for assaulting a pregnant woman
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में गर्भवती महिला के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, रुकसार पत्नी रजा निवासी मोहल्ला कैतवाड़ा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 जनवरी को उसके पति रजा हाथ में फ्रैक्चर होने के कारण उपचार के लिए मुजफ्फरनगर स्थित एक डॉक्टर के क्लिनिक गए हुए थे। उस समय वह गर्भवती होने के कारण घर पर थी। आरोप लगाया कि इसी दौरान उसका देवर साजेब मकान की छत पर धूप में बैठा था, तभी पति के चाचा का पुत्र अयान और उसके पिता वकील, वहां पहुंचे। साजेब के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर वह और उसकी सास बीच-बचाव के लिए पहुंचीं। आरोप है कि इसी दौरान अयान, उसके पिता वकील, माता नहिला और पत्नी नाजिया ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान अयान और वकील ने उसके गर्भ पर लात मारी। आरोप है कि दो मार्च को दोबारा से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। गोली मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed