सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Height barrier installed again on Ratmau bridge, road closure increased problems

Haridwar News: रतमऊ पुल पर फिर लगा हाइट बैरियर, रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
Height barrier installed again on Ratmau bridge, road closure increased problems
विज्ञापन
धनौरी। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा रतमऊ नदी के पुल के पास धनौरी में लगाया गया हाइट बैरियर बीती रात किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया था। घटना के बाद विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचकर बैरियर को दोबारा स्थापित कर दिया।
Trending Videos

बैरियर लगाए जाने के बाद सुरक्षा के दृष्टिकोण से मार्ग को बंद कर दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। सिंचाई विभाग के एसडीओ अनुज बंसल ने बताया कि पुल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हाइट बैरियर दोबारा लगाया गया है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में किसी वाहन चालक द्वारा बैरियर को क्षति पहुंचाने का प्रयास किया गया तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग बंद होने से उन्हें आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने विभाग से मांग की है कि पुल की सुरक्षा के साथ-साथ आम जनता की सुविधा को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था भी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed