सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Jal Sansthan Employees Stage Protest Over Inaction on Demands

Haridwar News: मांगों पर कार्रवाई न होने से भड़के जल संस्थान कर्मचारी, दिया धरना

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Tue, 09 Jun 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
Jal Sansthan Employees Stage Protest Over Inaction on Demands
विज्ञापन
- पंतद्वीप स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय पर नारेबाजी कर जताया रोष

हरिद्वार। उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन की हरिद्वार शाखा के कर्मचारियों ने लंबित मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज होकर मंगलवार को पंतद्वीप स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
संगठन का आरोप है कि कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर पूर्व में विभाग को मांग पत्र सौंपा गया था लेकिन 15 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई। इससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। इसी के विरोध में संगठन के बैनर तले बड़ी संख्या में कर्मचारी कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। धरने की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत और संचालन शाखा सचिव अमित कुमार ने किया। प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष प्रवीण सैनी भी विशेष रूप से पहुंचे और कर्मचारियों को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज व मूलभूत समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। यदि विभागीय अधिकारियों ने लंबित मांगों पर शीघ्र ठोस और सम्मानजनक निर्णय नहीं लिया तो संगठन आंदोलन को और व्यापक एवं उग्र रूप देने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान संजय कुमार शर्मा, अमित गोयल, श्यामा प्रसाद, दीवाकर, रमेश कुमार, स्वदेश कुमार, अंकित कुमार, सुशील पटवाल, बाकर मोहम्मद रजा, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed